• Home
  • News
  • Umesh Yadav to replace Shardul Thakur in India’s squad for first two ODIs against Windies

शार्दुल ठाकुर की जगह वनडे टीम में शामिल हुए उमेश यादव

यादव चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों के लिए भारतीय स्क्वाड में शामिल हुए हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 16, 2018, 06:14 PM IST

Published On Oct 16, 2018, 06:14 PM IST

Last UpdatedOct 16, 2018, 06:14 PM IST

Umesh Yadav has a chance to impress ahead of the World Cup

Umesh Yadav has a chance to impress ahead of the World Cup. (Source: ICC Twitter)

भारतीय क्रिकेट टीम की ऑलइंडिया सीनियर चयनसमिति ने आज वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों वनडे मैचों के लिए चोटिल शार्दुल ठाकुर की जगह उमेश यादव को स्क्वाड में शामिल किया है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट में डेब्यू करने वाले ठाकुर उसी मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद के बाद शार्दुल ठाकुर लंगड़ाते नजर आए। जिसके बाद टीम के फीजियो पैट्रिक फरहार्ट मैदान पर आए और कुछ देर जांच के बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वहीं यादव को हैदराबाद टेस्ट के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन का ईनाम मिला है। यादव ने हैदराबाद टेस्ट की पहली पारी में 88 रन पर छह विकेट लेकर उमेश ने अपने टेस्ट करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। वहीं इस टेस्ट मैच में उमेश 10 विकेट हॉल लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बने। उनके इस लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उनकी वनडे टीम में वापसी हुई है। उमेश आखिरी बार इंग्लैंड के दौरे पर खेले लॉर्ड्स वनडे में नजर आए थे।

भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर गोवाहाटी स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच 24 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में होगा।

विंडीज के खिलाफ पहले और दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव।

Editor's Pick