• Home
  • News
  • Umesh Yadav wants Vidarbha’s pacer Rajneesh Gurbani to play for Team India

विदर्भ के रजनीश गुरबानी को टीम इंडिया में खेलते देखना चाहते हैं उमेश यादव

रजनीश की शानदार गेंदबाजी की मदद से विदर्भ कर्नाटक को हराकर पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचा है।

Edited By : Indo-Asian News Service |Dec 22, 2017, 01:01 PM IST

Published On Dec 22, 2017, 01:01 PM IST

Last UpdatedDec 22, 2017, 01:01 PM IST

कर्नाटक को हराकर विदर्भ पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची है ©IANS

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने विदर्भ के गेंदबाज रजनीश गुरबानी की तारीफ करते हुए कहा कि वह चाहते हैं गुरबानी राष्ट्रीय टीम के लिए खेलें। तेज गेंदबाज गुरबानी ने 12 विकेट लेकर विदर्भ को पहली बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंचाया है। उन्हीं के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर विदर्भ ने आठ बार की विजेता कर्नाटक को सेमीफाइनल में पांच रनों से मात दी। उन्होंने मैच की दूसरी पारी में 68 रन देकर सात विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में कुल 162 रन देकर 12 विकेट झटके। उन्होंने पांचवीं बार पांच से ज्यादा विकेट लिए हैं।

उमेश ने मैच के बाद कहा, “वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। ये पांचवीं बार है जब उन्होंने पांच विकेट से ज्यादा विकेट लिए हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि वह फाइनल में भी अच्छा करेंगे। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वह भारत के लिए खेलने वाले विदर्भ के दूसरे खिलाड़ी बने।” मैच के दौरान उमेश ने गुरबानी को सलाह देते हुए कहा था कि इस समय शांत रहना चाहिए और रन देने को लेकर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/rajneesh-gurbani-became-emotional-after-watching-coach-chandrakant-pandit-happy-672201″][/link-to-post]

उन्होंने कहा, “इन मुश्किल पलों में मैंने उनसे कहा कि शांत रहें और चिंता न करें। वह हमारे मुख्य गेंदबाज हैं, हमें शांत रहने की जरूरत है। सीनियर होने के नाते उन्हें शांत रखने की जिम्मेदारी मुझ पर थी। मैंने उनसे रनों के बारे में सोचने से मना किया था। उमेश ने कहा, “फाइनल में टीम को मेरी सलाह की जरूरत नहीं है। टीम अच्छा कर रही है और मुझे उम्मीद है कि वह अच्छा मैच खेलेंगे।”

उमेश फाइनल में टीम के साथ नहीं होंगे क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम के साथ रवाना हो जाएंगे। रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच दिल्ली और विदर्भ के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 29 दिसंबर को खेला जाएगा।

Editor's Pick