add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

कभी अंपायर, कभी कैमरामैन... भारतीय बल्लेबाजों के रॉकेट शॉट के बाद दर्द से कराहते नजर आए

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांचवें टी-20 मैच में भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज का खामियाजा ना सिर्फ गेंदबाज बल्कि अंपायर और कैमरामैन को भी झेलना पड़ा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 19, 2025 8:27 PM IST

IND VS SA 5th T20I: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पांचवें मैच में शुक्रवार को आमने-सामने हुई. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाया. भारतीय बल्लेबाजों के आक्रामक अंदाज का खामियाजा ना सिर्फ गेंदबाज बल्कि अंपायर और कैमरामैन को भी झेलना पड़ा. सैमसन के शॉट से अंपायर बुरी तरह घायल हो गए, वहीं हार्दिक पांड्या के शॉट ने मैदान के बाहर कैमरामैन को घायल कर दिया.

भारत की पारी के नौवें ओवर में संजू सैमसन ने डेनोवन फरेरा की गेंद पर पीछे हटकर सीधा शॉट खेला. फरेरा दोनों हाथों से इसे पकड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन गेंद उनके हाथों से निकलकर रोहन पंडित के घुटने पर लग जाती है, जिसके बाद रोहन पंडित दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर गए. घटना के बाद साउथ अफ्रीकी फिजियो सबसे पहले बाहर आए, उनके पीछे इंडियन फिजियो भी भागकर मैदान पर पहुंचे. स्प्रे करने के बाद कुछ देर बाद रोहन पंडित धीरे-धीरे अपने पैरों पर खड़े होते हैं, सैमसन उन्हें देखते हैं और माफी मांगने के अंदाज़ में उनकी पीठ थपथपाते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक की पहली शॉट पर घायल हुए कैमरामैन

13वें ओवर में कप्तान सूर्य कुमार यादव के आउट होने के बाद हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरे और पहली बॉल पर ही हार्दिक ने छक्का लगाया जो सीधा जाकर कैमरामैन के बाएं हाथ पर कंधे के नीचे लगा. कैमरामैन इंडियन डगआउट पर फोकस कर रहा था और उसे आती हुई गेंद का पता नहीं चला. घटना के बाद तुरंत फिजियो और डॉक्टर ने उसे आइसपैक दिया, हालांकि चोट वाली जगह लाल हो गई.