add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

आईपीएल से पहले बढ़ीं केकेआर की मुश्किलें, स्टार पेसर की हुई खूब धुनाई, एक ओवर में लुटा दिए 36 रन

उमरान मलिक का गेंदबाजी फॉर्म अच्छा नहीं लगा. एक ओवर में 36 रन भी दे दिए. उन्होंने दो ओवरों में 59 रन दे दिए. अनजान से बल्लेबाजों ने इस गेंदबाज खी खूब धुनाई कर दी.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 26, 2026 5:02 PM IST

मुंबई: उमरान मलिक को कभी शोएब अखतर का सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड तोड़ने का दावेदार माना जा रहा था. लेकिन इसके बाद उनके खेल में लगातार गिरावट आने लगी. और अब वह टीम इंडिया से बाहर हैं. जम्मू-कश्मीर के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले मलिक ने गुरुवार को डीवाई पाटिल टी20 कप में भुला देने वाला स्पैल किया.

25 फरवरी को मुंबई कस्टम्स के खिलाफ टाटा स्पोर्ट्स क्लब के लिए खेलते हुए उमरान ने दो ओवर में 59 रन लुटा दिए. उमरान ने अपने पहले ओवर में 23 रन दिए थे. इसके बाद अपने दूसरे ओवर में 36 रन लुटा दिए. पारी के 13वें ओवर में उमरान अपना दूसरा ओवर लेकर आए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहली गेंद पर सिंगल लेने के बाद रुग्वेद ने दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर छक्का मारा, जिसे नो-बॉल करार दिया गया. इसके बाद मिली फ्री हिट पर कोई रन नहीं बना, लेकिन मोरे ने अगली दो गेंदों पर एक छक्का और एक चौका समेत 10 रन और जोड़े. इसके बाद एक वाइड और एक और नो-बॉल फेंक दी, जिसमें सचिन ने फ्री हिट पर चौका मारा, जो फिर से वैध नहीं थी. इसके बाद उमरान आखिरी फ्री हिट पर एक और छक्का खा गए. कुल इस ओवर में 36 रन बने. उनका स्पेल 2 ओवर में 59 रन रहा. मुंबई कस्टम्स ने 16 ओवर में लक्ष्य का पीछा पूरा किया. मोरे ने 45 गेंदों में शतक बनाया और 46 गेंदों में 101 रन बनाए.

उमरान मलिक आईपीएल 2026 में केकेआर का हिस्सा हैं. उनकी गेंदबाजी देखने के बाद निश्चित तौर पर टीम की चिंता बढ़ गई होगी. मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किए जाने के बाद टीम की तेज गेंदबाजी पहले से ही दबाव में है. हर्षित राणा भी घुटने की चोट से उबर रहे हैं.

उमरान मलिक ने आईपीएल 2022 में एसआरएच के लिए खेलते हुए 14 मैचों में 22 विकेट लेते हुए चर्चा बटोरी थी. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें भारतीय टीम में मौका भी मिला था, लेकिन उसके बाद से आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उमरान के प्रदर्शन में लगातार गिरावट आई. खराब प्रदर्शन की वजह से ही वह भारतीय टीम से भी बाहर हैं. 2023 में आखिरी बार भारतीय टीम के लिए खेलने वाले उमरान ने 10 वनडे और 8 टी20 मैच खेले हैं.