भारत के खिलाफ पेसर अल्‍जारी जोसफ की जगह लुइस विंडीज टीम में

वेस्‍टइंडीज की टीम भारत दौरे पर दो टेस्‍ट, 5 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 19, 2018, 05:25 PM IST

Published On Sep 19, 2018, 05:25 PM IST

Last UpdatedSep 19, 2018, 05:25 PM IST

Sherman-Lewis © Getty Images

भारत के खिलाफ अगले महीने खेली जाने वाली सीरीज से पहले वेस्‍टइंडीज टीम को तेज गेंदबाज अल्‍जारी जोसफ के रूप में तगड़ा झटका लगा है। चोट की वजह से जोसफ को 15 सदस्‍यीय टेेेेस्‍ट टीम में जगह नहीं मिली है।

वेस्‍टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह पर टीम में अनकैप्‍ड शेरमैन लुइस को शामिल किया है। वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल लगी चोट से अल्जारी जोसफ पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इस कारण उन्हें इस दौरे के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेस्टइंडीज क्रिकेट के मेडिकल पैनल द्वारा किए गए दो फिटनेस टेस्ट के बाद ही अल्जारी को भारत दौरे से बाहर रखने का फैसला लिया गया है। एंटीगा के कोलिज क्रिकेट ग्राउंड में अल्जारी की फिटनेस पर नजर रखी जाएगी।

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट मैच खेलेगी। इसमें पहला टेस्ट मैच चार से आठ अक्टूबर से राजकोट में खेला जाएगा जबकि दूसरा और अंतिम टेस्‍ट मैच 12 से 16 अक्‍टूबर तक हैदराबाद में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच पांच वनडे मैच खेले जाएंगे।

इसके अलावा, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेले जाएगी।

15 सदस्‍यीय विंडीज टीम इस प्रकार है :

जेसन होल्‍डर (कप्‍तान), सुनी अम्‍ब्रीस, देवेंद्र बीशू, क्रेग ब्रैथवेट, रोस्‍टन चेज, शेन डोरिच, शैनन गैब्रियल, जाहमान हैमिल्‍टन, शिमरोन हेटमीयर, शाई होप, शेरमैन लुइस, कीमो पॉल, कीरन पॉवेल, केमार रोच और जोमेल वारिकन।

Editor's Pick