• Home
  • News
  • Under-19 player Harmeet Singh detained for Ramming car straight into Andheri railway platform

भारतीय क्रिकेटर ने अंधेरी स्टेशन के प्लेटफार्म पर कार चढ़ाई

रणजी और आईपीएल के साथ अंडर-19 टीम में भी खेल चुके हैं मुंबई के हरमीत सिंह।

Edited By : Press Trust of India |Feb 20, 2017, 04:01 PM IST

Published On Feb 20, 2017, 04:01 PM IST

Last UpdatedFeb 20, 2017, 04:01 PM IST

हरमीत सिंह © Getty Images
हरमीत सिंह © Getty Images

रणजी क्रिकेटर हरमीत सिंह को कथित तौर पर अंधेरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में आज कार चढ़ाने और सुबह व्यस्त समय के दौरान अफरातफरी का माहौल पैदा करने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने अनुसार हरमीत ने सुबह लगभग सात बजकर 20 मिनट पर इस व्यस्त स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर अपनी कार चढ़ा दी। हरमीत ने 2012 आईसीसी अंडर 19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने तुरंत कार को जब्त करके हरमीत को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारी ने बताया कि हरमीत के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 147, धारा 145 बी, धारा 154 और अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। हरमीत ने रणजी ट्राफी में मुंबई की ओर से प्रथम श्रेणी पदार्पण किया। फिलहाल वह जम्मू एवं कश्मीर की ओर से रणजी ट्राफी में खेलते हैं। उनका नाम इससे पहले उन खिलाड़ियों की सूची में भी आया था जिनसे कथित तौर पर स्पाट फिक्सिंग के लिए संपर्क किया गया था। एक सट्टेबाज ने पुलिस को यह सूची दी थी। सट्टेबाज ने हालांकि कहा था कि हरमीत की कम उम्र के कारण उनसे संपर्क करने का विचार त्याग दिया गया था। इस क्रिकेटर को बीसीसीआई ने क्लीनचिट दी थी। ये भी पढ़ें: आईपीएल 2017(लाइव ब्लॉग): नीलाम खिलाड़ियों की पूरी सूची

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले कुछ दिन पहले भारतीय खिलाड़ी रवींद्र जडेजा की कार से भी एक लड़की को टक्कर मार दी थी। हालांकि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ था और जडेजा खुद उसे अस्पताल लेकर गए थे। हीदसे के वक्त उनकी पत्नी रीवा भी उनके साथ थी।

Editor's Pick