U-19 क्रिकेट का 'महाकुंभ' आज से शुरू, क्या 5वीं बार चैंपियन बनेगी टीम इंडिया?
भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ करेगी
Published On Jan 17, 2020, 07:35 AM IST
Last UpdatedJan 17, 2020, 07:35 AM IST
आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के 13वें एडिशन का आयोजन आज (17 जनवरी) से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहा है. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं जिन्हें 4 ग्रुपों में बांटा गया है. ग्रुप स्टेज में सभी टीमें 3 मुकाबले खेलेंगी. फाइनल मुकाबला 19 फरवरी 2020 को खेला जाएगा.
अंडर-19 विश्व कप टीवी पर दिखाए जाने की वजह से आईपीएल में मौका मिला : विराट कोहली
टूर्नामेंट का पहला मैच मेजबान दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा. प्रियम गर्ग की कप्तानी वाली टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 19 जनवरी, 2020 को श्रीलंका के खिलाफ करेगी.
मौजूदा चैंपियन टीम इंडिया को न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है जबकि ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया और इंग्लैंड की टीमें हैं. पाकिस्तान को बांग्लादेश, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के साथ ग्रुप बी में है वहीं मेजबान दक्षिण अफ्रीका की टीम को अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई के साथ ग्रुप डी में रखा गया है.
4 बार की चैंपियन है टीम इंडिया
भारतीय टीम सर्वाधिक 4 (2000, 2008, 2012, 2018) बार विश्व चैंपियन बनने का रुतबा हासिल कर चुकी है. टीम ने पिछली बार पृथ्वी शॉ की कप्तानी में खिताब अपने नाम किया था. टीम इंडिया 2 बार की उप विजेता भी है. ऐसे में भारतीय टीम के सामने अपने खिताब बचाने की चुनौती होगी.
‘खिताब बचाओ’ अभियान के तहत उतरी भारतीय टीम के बाद ऑस्ट्रेलिया 3 बार जबकि पाकिस्तान 2 बार विश्व विजेता बना है. मेजबान दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें 1-1 बार ये खिताब जीत चुकी हैं.
इन भारतीय युवाओं पर रहेगी नजर
भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका अनुभव है. टीम ने हाल में दक्षिण अफ्रीका में आयोजित 4 देशों का वनडे टूर्नामेंट अपने नाम किया था. टूर्नामेंट में यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, अर्थर्व अनकोलेकर, ध्रुव जुरेल, सुशांत मिश्रा, रवि बिश्नोई, तिलक वर्मा सिद्धेश वीर का प्रदर्शन सराहनीय रहा था.
रोहित को वनडे तो दीपक चाहर को मिला टी20 क्रिकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ अवॉर्ड
भारत ने इसके बाद 2 अभ्यास मैच भी खेले जिसमें उसने अफगानिस्तान को 211 रन से जबकि जिम्बाब्वे को 23 रन से हराया था. अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय मध्यम गति के गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने पहले ओवर में ही हैट्रिक ली थी. जबकि जायसवाल ने मौजूदा दौरे पर उपरोक्त सीरीज में ढेरों रन बनाए हैं.
भारत के ग्रुप मुकाबले
भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ 19 जनवरी को करेगी. इसके बाद टीम इंडिया का सामना 21 जनवरी को जापान से होगा जबकि दो बार के उप विजेता भारत अपने अंतिम लीग मैच में 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगा. तीनों मैच ब्लोएमफोंटेन में खेले जाएंगे.
24 दिन में 48 मैच खेले जाएंगे
इस टूर्नामेंट में 24 दिन के अंदर कुल 48 मुकाबले खेले जाएंगे. 50 ओवर का ये टूर्नामेंट राउंड रॉबिन एंड नॉकआउट के आधार पर खेला जाएगा. सेमीफाइनल मुकाबले 4 और 6 फरवरी को खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 9 फरवरी, 2020 को खेला जाएगा.
अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वॉड
प्रियम गर्ग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, दिव्यांश सक्सेना, ध्रुव चंद जुरेल (उप कप्तान), शास्वत रावत, सिद्धेश वीर, शुभांग हेगड़े, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, कार्तिक त्यागी, अर्थर्व अनकोलेकर, कुमार कुशाग्र, सुशांत मिश्रा और विद्याधर पाटिल.
- #U19CWC
- 2020 U-19 WORLD CUP
- Dhruv Jurel
- ICC U19 World Cup
- icc u19 world cup 2020
- India national under-19 cricket team
- Indian U 19 Team
- Kartik Tyagi
- Priyam Garg
- Siddhesh Veer
- U 19 CWC
- U19 World Cup
- under 19 world cup 2020 india squad
- Yashasvi Jaiswal
- अंडर 19 वर्ल्ड कप 2020
- कार्तिक त्यागी
- यशस्वी जायसवाल