add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अंडर-19 विश्‍वकप सनसेशन शुभमन गिल ने कोलकाता की टीम से आईपीएल में किया डेब्‍यू

शुभमन गिल विश्‍वकप में दूसरे नंबर पर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 14, 2018 9:17 PM IST

अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम को जीत तक पहुंचाने वाले शुभमन गिल आईपीएल 2018 के 10वें मुकाबले में कोलकाता की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ मैच में अपना डेब्‍यू कर रहे हैं। कोलकाता ने गिल को 1.2 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया है। कोलकाता की टीम अबतक खेले दो मैचों में से एक मैच जीत पाई है। केकेआर तीसरे मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल और शिवम मावी जैसे युवा खिलाड़ियों के दम पर प्‍ले ऑफ में पहुंचने का प्रयास करेगा। शुभमन गिल हिटर के तौर पर जाने जाते हैं। ऐसे में वो आईपीएल में कोलकाता के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-adam-milne-replaces-injured-pat-cummins-in-mumbai-indians-squad-701497″][/link-to-post]

विश्‍व कप में शुभमन गिल दूसरे नंबर पर सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। पूरे टूर्नामेंट में उन्‍होंने एक शतक और तीन अर्धशतक बनाकर अपनी और सबका ध्‍यान आकर्षित किया था। केकेआर के ट्रे‍निंग कैंप के दौरान गिल ने कहा था, ” आईपीएल हमारे लिए बड़े अवसर की तरह है। हमें इतने बड़े मंच पर खेलने का मौका मिल रहा है। मैं आईपीएल में डेब्‍यू करने के लिए बड़ा एक्‍साइटिड हूं। ये मेरे और मेरे जैसे बाकी खिलाड़ियों के लिए एक अच्‍छा मौका है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शुभमन गिल ने कहा, ” मुझे मिले इस नए मौके को लेकर मैं काफी खुश हूं। मैं आईपीएल में अपना बेस्‍ट देने की कोशिश करूंगा।” द वॉल के नाम से पहचाने जाने वाले राहुल द्रविड़ अंडर-19 विश्‍वकप में युवा टीम के कोच थे। वो पहले कह चुके हैं कि हम राहुल द्रविड़ के सुझावों को काफी गंभीरता से लेते थे, जिसके कारण हम विश्‍वविजेता बनने में कामयाब रहे।