ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने यूएई को 117/6 पर रोका

यूएई की ओर से शाईमान अनवर ने 41 रनों की पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 22, 2018, 05:10 PM IST

Published On Oct 22, 2018, 05:10 PM IST

Last UpdatedOct 22, 2018, 05:10 PM IST

Shaiman Anwar © Getty Images (File Photos)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टी20 मैच में शाईमान अनवर की 41 रनों की पारी की बदौलत यूएई टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट कोकर 117 रन बनाए। कंगारू टीम के सामने जीत के लिए 118 रनों की मामूली लक्ष्य है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएई टीम को पहले ओवर में झटका लगा। नाथन कूल्टन-नाइन ने मैच की तीसरी गेंद पर अशफाक अहमद को शून्य पर आउट किया। पारी के दूसरे ओवर में कप्तान रोहन मुस्तफा भी बिना खाता खोला बिली स्टेनलेक के शिकार बने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सलामी बल्लेबाज चिराग सूरी मे रमीज शहजाद के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन छठें ओवर में स्टेनलेक ने सूरी (13) को चलता किया। यहां से शाईमान अनवर ने पारी को आगे बढ़ाया। अनवर ने शहजाद के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 53 रन जोड़े। 16वें ओवर में शहजाद (22) के आउट होने के बाद 19वें ओवर में अनवर (41) भी रन आउट होकर अर्धशतक से चूक गए। यूएई टीम 20 ओवर में केवल 117 रन ही बना सकी।

Editor's Pick