add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बिग बैश लीग में खेलेंगे Unmukt Chand, मेलबर्न रेनेगेड्स में हुए शामिल

हाल ही में उन्मुक्त चंद भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लेकर अमेरिका की क्रिकेट लीग से जुड़े थे. अब वह BBL में भी खेलते दिखेंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 4, 2021 5:18 PM IST

दिल्ली के पूर्व क्रिकेटर उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) जल्द ही ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश लीग (BBL 2021-22) में खेलते नजर आएंगे. उन्होंने गुरुवार को मेलबर्न रेनेगेड्स के साथ एक समझौता किया है. वो इस लीग में खेलने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं. भारतीय महिला खिलाड़ी लंबे समय से महिला बिग बैश लीग सहित दुनियाभर की घरेलू लीगों में खेलती रही हैं, लेकिन भारत के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों को इस समय विदेशों में होने वाले प्रतियोगिताओं में खेलने की अनुमति नहीं है.

इन लीगों में खेलने के लिए भारतीय खिलाड़ियों को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेना पड़ता है. 28 साल के उन्मुक्त ने इस साल की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. इसलिए अब वह बीबीएल और दुनियाभर की अन्य घरेलू लीगों में खेलने के लिए स्वतंत्र हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्मुक्त ने कहा, ‘मैं मेलबर्न रेनेगेड्स की ओर से बिग बैश में खेलने के लिए बेताब हूं और मैं हमेशा से यहां खेलना चाहा है. यह एक बेहतरीन मंच है और मैं यहां हमेशा से खेलना चाहता था. मैं कोशिश करूंगा कि आने वाले सालों में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी टीम को चैंपियनशिप जीता सकूं.

उन्होंने कहा, ‘मैं वास्तव में मेलबर्न में आने के लिए उत्सुक हूं. मैंने हमेशा ऑस्ट्रेलिया में खेलने का आनंद लिया है. इससे पहले मैं मेलबर्न नहीं गया हूं. लेकिन यहां बहुत सारे भारतीय हैं. इसलिए यहां खेलना अच्छा लगेगा.

(इनपुट: आईएएनएस)