×

VIDEO: इतना बड़ा टर्न, बल्लेबाज-फील्डर सब हैरान, फैंस ने कहा- 'बॉल ऑफ द सेंचुरी'

Ball of the century: वायरल हो रहे वीडियो में गेंदबाज ने अजीबोगरीब एक्शन से गेंदबाजी की. गेंदबाज के अजीबोगरीब एक्शन से ज्यादा गेंद की टर्न ने सभी को हैरान कर दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 12, 2024 3:44 PM IST

क्रिकेट के मैदान से आए दिन कई वीडियो सामने आते हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं. इसी क्रम में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है. इस वीडियो में गेंद की टर्न देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

यह वीडियो कुवैत के विलेज क्रिकेट का बताया जा रहा है, जहां गेंदबाज ने अजीबोगरीब एक्शन से गेंदबाजी की. गेंदबाज के अजीबोगरीब एक्शन से ज्यादा गेंद की टर्न ने सभी को हैरान कर दिया.

गेंदबाज ने इस गेंद को फ्लाइट देने की कोशिश की, लेकिन ऑफ स्टंप पर टप्पे के बाद गेंद इतनी घूमती है कि वह विकेट पर जाकर लगती है. गेंद के विकेट पर लगने के बाद बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैरान नजर आता है. सोशल मीडिया पर जैसे यह वीडियो सामने आया, लोगों ने इसकी तुलना शेन वॉर्न के बॉल ऑफ द सेंचुरी से करनी शुरू कर दी. फैंस का कहना है कि यह वीडियो देखकर मुरलीधरन और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज स्पिनर भी हैरान हो जाएंगे.

सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन