वनडे में रन बनाने के लिए टेस्ट नहीं खेलना चाहते उपुल थरंगा!

थरंगा पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 04, 2017, 07:53 PM IST

Published On Sep 04, 2017, 07:53 PM IST

Last UpdatedSep 04, 2017, 07:53 PM IST

उपुल थरंगा © AFP
उपुल थरंगा © AFP

श्रीलंका के वनडे कप्तान उपुल थरंगा ने वनडे फॉर्मेट में ध्यान लगाने के लिए टेस्ट क्रिकेट से 6 महीने तक दूर रहने का फैसला किया है। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसके मुताबिक उपुल थरंगा ने वनडे क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान लगाने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में होने वाली 2 टेस्ट की सीरीज से बाहर रहने का फैसला किया है। वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका बोर्ड ने 25 खिलाड़ियों की संभावित टीम का ऐलान किया है जिसमें उपुल थरंगा का नाम नहीं है।

25 खिलाड़ियों की इस संभावित टीम में चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुए टेस्ट कप्तान दिनेश चांडीमल का नाम है साथ ही इसमें लाहिरु तिरिमने, सुरंगा लकमल और धमिका प्रसाद का नाम भी है। तेज गेंदबाज धमिका प्रसाद काफी दिनों से खराब फिटनेस के चलते टीम से बाहर हैं उनका नाम पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए संभावितों में आना श्रीलंकाई टीम के लिए अच्छी खबर है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मौजूदा दौर में श्रीलंका टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। श्रीलंका ने टीम इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज 0-3 से गंवाई और वनडे सीरीज में भी 0-5 से उसका सूपड़ा साफ हुआ। इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उसे हार का मुंह देखना पड़ा। अब श्रीलंका टीम को बुधवार को टीम इंडिया के खिलाफ एक टी20 मैच खेलना है और उसके बाद ये टीम पाकिस्तान के खिलाफ यूएई में टेस्ट सीरीज खेलेगी। श्रीलंका का ये दौरा 28 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा।  [ये भी पढ़ें: विराट कोहली को गेंदबाजी नहीं करना चाहता ये पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज]

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका की संभावित टीम

दिनेश चांडीमल(कप्तान), दिमुत करुणारत्ने, कौशल सिल्वा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, लाहिरु तिरिमने, निरोशन डिकवेला, सदीरा समाराविकरमा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल, नुआन प्रदीप, लक्षन संदाकन, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, जेफरी वेंडरसे, मिलिंद सिरिवर्दना, धनंजया डी सिल्वा, दुष्मंता चमीरा, दिलरुआन परेरा, मिलिंदा पुष्पकुमारा, रोशन सिल्वा, अकिता दनंजया, चरित असालांका, शामिंडा इरंगा और धमिका प्रसाद।

Editor's Pick