लाहौर टी20 नहीं खेलेंगे श्रीलंका के कप्तान उपुल थरंगा, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

मौजूदा टीम के सिर्फ 4 खिलाड़ी ही लाहौर में खेलने को तैयार दिख रहे हैं

Edited By : Manoj Shukla |Oct 17, 2017, 09:14 AM IST

Published On Oct 17, 2017, 09:14 AM IST

Last UpdatedOct 17, 2017, 09:14 AM IST

उपुल थरंगा  © Getty Images (File Photo)
उपुल थरंगा © Getty Images (File Photo)

श्रीलंका के वनडे और टी20 कप्तान उपुल थरंगा ने लाहौर में टी20 मैच खेलने से मना कर दिया है। थरंगा ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम से अपना नाम वापस ले लिया है। माना जा रहा है कि थरंगा की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल परेरा को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है। हालांकि क्रिकबज में छपी खबर की मानें तो मौजूदा श्रीलंका टीम में कुछ ही खिलाड़ी पाकिस्तान में खेलने को तैयार नजर आ रहे हैं। थिसारा परेरा, दिलशान मुनावीरा, अशन प्रियंजन, इसुरू उडाना ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो पाक दौरे के लिए तैयार हैं।

बाकी खिलाड़ियों के साथ बोर्ड बातचीत कर रहा है और उन्हें मनाने का दौर जारी है। श्रीलंका के खेल मंत्री दयासिरी जयासेकरा ने इस बास बात पर जोर दिया है कि श्रीलंका टीम के पाक जाने से पहले पुलिस की एक टीम पाकिस्तान जाएगी और सुरक्षा का जायजा लेगी। हालांकि जयासेकरा चाहते हैं कि उनकी टीम पाकिस्तान दौरे पर जाए क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट और राजनीतिक संबंध काफी अच्छे हैं। पांच मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेली जानी है। टी20 सीरीज का 1 मैच पाकिस्तान में खेला जाएगा। ये भी पढ़ें: सारा, अर्जुन के फर्जी ट्विटर अकाउंट से सचिन तेंदुलकर हुए नाराज

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इससे पहले दूसरे वनडे मैच में पाक टीम ने 32 रनों से जीत हासिल कर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। कप्तान उपुल थरंगा के शानदार शतक के बावजूद श्रीलंका टीम ये करीबी मैच हार गई। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 101 रनों की पारी खेली, वहीं शदब खान ने अर्धशतक बनाने के साथ 3 विकेट भी लिए। श्रीलंका टीम के ओर से लाहिरु गमजे ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

Editor's Pick