×

UPW Full Squad WPL 2026: यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा और शिखा पांडेय पर लगाई सबसे बड़ी बोली, देखें प्लेयर्स की पूरी लिस्ट

यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़ में आरटीएम में रिटेन किया. इसके अलावा टीम ने मैग लेनिंग, फीबी लीचफील्ड और आशा शोभना को बड़ी कीमत पर अपने नाम किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 27, 2025 10:55 PM IST

UP Warriorz Full Squad in WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में यूपी वारियर्स की टीम ने कई बड़े खिलाड़ियों को ऑक्शन में अपने नाम किया है. यूपी वॉरियर्स ने दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़ में आरटीएम में हासिल किया, वहीं शिखा पांडेय के लिए टीम ने 2.80 करोड़ की बोली लगाई. इसके अलावा टीम ने मैग लेनिंग, फीबी लीचफील्ड और आशा शोभना को बड़ी कीमत पर अपने नाम किया.

यूपी वारियर्स की टीम ने श्वेता सहरावत को एकमात्र खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया था. दीप्ति शर्मा के लिए टीम ने भारी रकम खर्च किए. दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी भी है.

TRENDING NOW

यूपी वॉरियर्स ने कुल 17 खिलाड़ियों पर बोली लगाई और कुल 14.85 करोड़ खर्च किए. टीम के पास सिर्फ 15 लाख रुपए बचे हैं.

यूपी वॉरियर्स के खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

क्रमांक खिलाड़ी भूमिका कीमत स्थिति
1श्वेता सहरावतबल्लेबाज50 लाखरिटेन
2दीप्ति शर्माऑलराउंडर3.20 करोड़RTM
3शिखा पांडेयऑलराउंडर2.80 करोड़
4मैग लेनिंगबल्लेबाज1.90 करोड़
5फीबी लीचफील्डबल्लेबाज1.20 करोड़
6आशा शोभनागेंदबाज1.10 करोड़
7सोफी एक्लेस्टनगेंदबाज85 लाखRTM
8डिएंड्रा डॉटिनऑलराउंडर80 लाख
9किरन नवगिरेबल्लेबाज60 लाखRTM
10प्रतीका रावलबल्लेबाज50 लाख
11क्रांति गौड़गेंदबाज50 लाख
12हरलीन देयोलऑलराउंडर50 लाख
13क्लो ट्राइनऑलराउंडर30 लाख
14शिप्रा गिरीबल्लेबाज10 लाख
15सुमन एल मीनाऑलराउंडर10 लाख
16सिमरन शेखबल्लेबाज10 लाख
17तारा नॉरिसऑलराउंडर10 लाख
18जी त्रिशाऑलराउंडर10 लाख