add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

उवर्शी रौतेला ने ऋषभ पंत से मांगी माफी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

पिछले कुछ दिनों से ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच लगातार शब्दों के बाण चल रहे थे लेकिन लेकिन अब बॉलीवुड अभिनेत्री ने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे विवाद थमता नजर आ रहा है।

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Published on - September 13, 2022 9:26 PM IST

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों अपने खेल से ज्यादा बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के बीच लगातार शब्दों के बाण चल रहे थे लेकिन लेकिन अब बॉलीवुड अभिनेत्री ने ऋषभ पंत को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे विवाद थमता नजर आ रहा है। दरअसल, उर्वशी रौतेला ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत से हाथ जोड़कर माफी मांग ली है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

वीडियो में रिपोर्टर को उर्वशी से पंत को लेकर कई सारे सवाल पूछते देखा जा सकता है। रिपोर्टर जब उर्वशी से पूछता है कि क्या वो आरपी को कोई मैसेज देना चाहती हैं, तो इस पर अभिनेत्री कहती हैं- सीधी बात नो बकवास, इसलिए मैं कोई बकवास नहीं कर रही हूं। उर्वशी से जब फिर से रिपोर्टर द्वारा सवाल पूछा गया, “क्या आप पंत से कुछ कहना चाहेंगी, क्योंकि आपने ही कहा था फॉर्गेट एंड फॉरगिव। कभी-कभार हो जाता है आपने कुछ कह दिया या ऐसा कुछ है, कोई बात या कुछ आप हमारे जरिए उन तक पहुंचाना चाहें?” इसके जवाब में उर्वशी ने हाथ जोड़ते हुए कहा, “मैं बस कहना चाहूंगी… मैं क्या कहना चाहूंगी… कुछ नहीं सॉरी, आई एम सॉरी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

TRENDING NOW

उवर्शी और ऋषभ पंत के बीच विवाद की शुरुआत एक इंटरव्यू से हुई थी जिसमें अभिनेत्री ने आरपी नाम के शख्स का नाम लेते हुए कहा था कि दिल्ली में उनसे मिलने आए एक क्रिकेटर ने होटल की लॉबी में उनका घंटों इंतजार किया था। उर्वशी के इस बयान के जवाब में ऋषभ पंत ने अभिनेत्री पर पलटवार करते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाली थी जिसे उन्होंने बाद में हटा दिया था। इसके बाद भी उवर्शी की ओर से बयानबाजी का सिलसिला नहीं रुका और उन्होंने पंत को छोटू भैया कहकर क्रिकेट पर ध्यान लगाने की सलाह दे डाली थी।