उर्विल पटेल ने जड़ा IPL का सबसे तेज अर्धशतक, जायसवाल की बराबरी, डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी टूटा
उर्विल पटेल ने 23 बॉल में 65 रन की पारी खेली, उनकी इस पारी में दो चौके और आठ छक्के शामिल थे.
Published On May 10, 2026, 06:50 PM IST
Last UpdatedMay 10, 2026, 06:50 PM IST
Urvil Patel
Urvil Patel 13-ball half-century: चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज उर्विल पटेल ने लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच में धमाकेदार पारी खेली है. उर्विल पटेल ने आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक लगाया है. उन्होंने सिर्फ 13 बॉल में अर्धशतक बनाया है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल की बराबरी की है.
उर्विल पटेल ने 23 बॉल में 65 रन की पारी खेली, उनकी इस पारी में दो चौके और आठ छक्के शामिल थे. उर्विल पटेल ने इस पारी के साथ एक और बड़ा कीर्तिमान बनाया है. उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है और एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है.
उर्विल पटेल ने की जायसवाल की बराबरी
उर्विल पटेल ने 13 बॉल में अर्धशतक लगाकर यशस्वी जायसवाल की बराबरी की है. यशस्वी जायसवाल ने साल 2023 में कोलकाता में केकेआर के खिलाफ 13 बॉल में अर्धशतक लगाया था.
IPL की सबसे तेज़ फिफ्टी:
13 – यशस्वी जायसवाल (RR) बनाम KKR, कोलकाता, 2023
13 – उर्विल पटेल (CSK) बनाम LSG, लखनऊ, 2026
14 – KL राहुल (PBKS) बनाम DC, मोहाली, 2018
14 – पैट कमिंस (KKR) बनाम MI, पुणे, 2022
14 – रोमारियो शेफर्ड (RCB) बनाम CSK, बेंगलुरु, 2025
उर्विल पटेल ने तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड
उर्विल पटेल ने इस पारी के साथ साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी तोड़ा है. उन्होंने आईपीएल में पहले 10 बॉल में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया था. उन्होंने पहले 10 बॉल में 42 रन बनाए. एबी डिविलियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2015 में 41 रन बनाए थे.
वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड, अय्यर, कोहली और सूर्या भी पीछे छूटे
IPL पारी की पहली 10 गेंदों के बाद सबसे ज़्यादा स्कोर
42* – उर्विल पटेल बनाम LSG, चेन्नई, 2026
41* – AB de Villiers बनाम MI, बेंगलुरु, 2015
41* – यशस्वी जायसवाल बनाम KKR, कोलकाता, 2023
40* – अभिषेक शर्मा बनाम DC, दिल्ली, 2024
39* – रोमारियो शेफर्ड बनाम DC, मुंबई WS, 2024
39* – प्रियांश आर्य बनाम CSK, चेन्नई, 2026
पिता को डेडिकट की पारी
उर्विल पटेल ने इस पारी को अपने पिता को डेडिकट किया. उन्होंने अर्धशतक लगाने के बाद पर्ची निकाली, जिसमें पिता के प्रति आभार था.