• Home
  • News
  • Urvil Patel blitz helps CSK beat LSG by five wickets in IPL 2026

IPL 2026: उर्विल पटेल ने 13 बॉल में जड़ा अर्धशतक, चेन्नई ने लखनऊ को पांच विकेट से हराया

लखनऊ सुपरजायंट्स को आठ विकेट पर 203 रन पर रोकने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 208 रन बनाकर जीत दर्ज की.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 10, 2026, 08:08 PM IST

Published On May 10, 2026, 08:08 PM IST

Last UpdatedMay 10, 2026, 08:08 PM IST

CSK Win

CSK Win

उर्विल पटेल ने IPL के इतिहास में सबसे तेज़ फिफ़्टी बनाने के यशस्वी जायसवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की, जिससे रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर किंग्स को पांच विकेट से हराकर अपने प्ले-ऑफ की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए, जोश इंग्लिस ने 85 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद CSK के गेंदबाज़ों ने वापसी करते हुए LSG को 203 रन पर (आठ विकेट के नुकसान पर) रोक दिया. उर्विल पटेल की विस्फोटक पारी के दम पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने 19.2 ओवर में टारगेट को हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उर्विल ने 23 गेंदों में आठ छक्कों और दो चौकों की मदद से 65 रनों की तूफ़ानी पारी खेली, उन्होंने सिर्फ़ 13 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और मौजूदा रिकॉर्ड धारक यशस्वी जायसवाल की बराबरी कर ली. शिवम दुबे (7 गेंदों में 15 रन, नाबाद) तथा प्रशांत वीर (12 गेंदों में 17 रन, नाबाद) की पारी से चेन्नई से चार गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया. दुबे ने लगातार दो छक्के लगाकर चेन्नई को जीत दिलाई.

चेन्नई की टीम 11 मैचों में छठी जीत के बाद 12 अंक के साथ तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई, जबकि अंतिम पायदान पर काबिज लखनऊ सुपरजायंट्स की आठवीं हार के बाद प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई है.

10 चौके, 06 छक्के…जोश इंग्लिश ने मचाया कोहराम, गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड टूटा

उर्विल ने दिलाई चेन्नई को विस्फोटक शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन और गायकवाड़ ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. सैमसन कुछ आकर्षक शॉट खेलने के बाद चौथे ओवर में राठी की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद उर्विल पटेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में ही मैच का रुख पलट दिया. आवेश खान के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़ने के बाद राठी तीन छक्के और चौका लगाकर पावरप्ले में सुपरकिंग्स के स्कोर को एक विकेट पर 97 रन तक पहुंचा दिया.

उर्विल पटेल ने 13 बॉल में जड़ा अर्धशतक

उन्होंने आक्रामक तेवर जारी रखते हुए शमी के खिलाफ छक्का लगाने के बाद एक रन साथ 13 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर अपनी इस उपलब्धि को अपने पिता को समर्पित किया. उन्होंने जेब से एक कागज निकाला, जिस पर लिखा था, “यह आपके लिए है पापा, राठी ने आसान कैच टपकाकर उन्हें जीवनदान दिया लेकिन वह इसका फायदा उठाने में नाकाम रहे, उन्होंने आवेश खान की गेंद पर कैच देकर अपना विकेट गंवा दिया.

सुपरजायंट्स के गेंदबाजों ने इसके बाद रनगति पर अंकुश लगाना शुरू किया और शाहबाज ने गायकवाड़ को बोल्ड कर बड़ी सफलता हासिल की. कार्तिक शर्मा (20) और डेवाल्ड ब्रेविस (10) सहज नजर नहीं आए. जरूरी रनगति के बढ़ने के साथ ही ब्रेविस राठी की गेंद पर गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। आवेश ने अगले ओवर की पहली गेंद पर कार्तिक को पवेलियन की राह दिखा दी। दो गेंद पर दो विकेट के साथ सुपरजायंट्स ने मैच में अच्छी वापसी की, लेकिन इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर आये प्रशांत ने 18वें ओवर में प्रिंस के खिलाफ छक्का जड़ा. अगले ओवर में आवेश की गेंद पर उन्हें लगातार दो जीवनदान मिले। राठी और निकोल्स पूरन ने उनका कैच टपका दिया. इस बल्लेबाज ने छक्का जड़कर इसका जश्न मनाया, जिससे टीम को आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी.

क्रीज पर बाएं हाथ के बल्लेबाजों की मौजूदगी के कारण पंत ने शाहबाज की जगह गेंद मारक्रम को सौंपी, लेकिन दुबे के दो गगनचुंबी छक्कों के साथ मैच खत्म हो गया.

उर्विल पटेल ने जड़ा IPL का सबसे तेज अर्धशतक, जायसवाल की बराबरी, डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी टूटा

जोश इंग्लिश की पारी से लखनऊ ने बनाए 203 रन

एमए चिदंबरम स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 203 रन बनाए. जोश इंग्लिस और मिचेल मार्श की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों खिलाड़ियों ने 5.1 ओवरों में 77 रन की साझेदारी की. मिचेल मार्श 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि जोश इंग्लिस 33 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 85 रन बनाकर आउट हुए. सलामी जोड़ी के पवेलियन लौटने के बाद टीम ने 147 के स्कोर तक अपना छठा विकेट भी खो दिया था।

यहां से शाहबाज अहमद ने हिम्मत सिंह के साथ सातवें विकेट के लिए 32 गेंदों में 50 रन की साझेदारी करते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया. शाहबाज 25 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 43 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि हिम्मत ने 12 गेंदों में 17 रन की पारी खेली. चेन्नई के लिए जेमी ओवरटन ने सर्वाधिक तीन विकेट हासिल किए. अंशुल कंबोज ने दो विकेट निकाले और नूर अहमद ने एक विकेट अपने नाम किया.

Editor's Pick