टी-20 वर्ल्ड कप से पहले आई बड़ी खबर, फिक्सिंग के आरोप में सस्पेंड हुआ क्रिकेटर

क्रिकेटर पर आईसीसी के भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के तहत पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है. आईसीसी ने कहा, यह आरोप मुख्य रूप से 2023-24 के बीआईएम10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 28, 2026, 11:34 PM IST

Published On Jan 28, 2026, 11:34 PM IST

Last UpdatedJan 28, 2026, 11:34 PM IST

USA Cricket team

USA Cricket team

Aaron Jones suspended: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अमेरिका के लिए बुरी खबर आई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कथित फिक्सिंग के मामले में अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स को बुधवार को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया. 2023-24 में बारबाडोस में आयोजित बीआईएम10 लीग के दौरान अमेरिका के क्रिकेटर पर फिक्सिंग का आरोप लगा है.

जोन्स 2024 में टी20 विश्व कप में पदार्पण करते हुए सुपर-8 चरण तक पहुंचने वाली अमेरिकी टीम का हिस्सा थे. उन पर भ्रष्ट प्रस्ताव की जानकारी संबंधित अधिकारियों को न देने और कथित अपराध की जांच में सहयोग न करने का भी आरोप लगाया गया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी ने एक बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अमेरिका (USA) के खिलाड़ी आरोन जोन्स पर क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) और आईसीसी के भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के तहत पांच उल्लंघनों का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, यह आरोप मुख्य रूप से 2023-24 के बीआईएम10 टूर्नामेंट से जुड़े हैं, जो सीडब्ल्यूआई की भ्रष्टाचार-रोधी संहिता के अधिकार क्षेत्र में आता है, जबकि दो अन्य आरोप अंतरराष्ट्रीय मैचों से संबंधित हैं, जो आईसीसी संहिता के अंतर्गत आते हैं.

अस्थायी रूप से किया गया निलंबित

आईसीसी के मुताबिक, जोन्स को तत्काल प्रभाव से सभी प्रकार के क्रिकेट से अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें 28 जनवरी 2026 से 14 दिनों के भीतर आरोपों का जवाब देना होगा.

अमेरिका के लिए 52 वनडे और 48 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले

न्यूयॉर्क में जन्में 31 साल के इस खिलाड़ी ने अमेरिका के लिए 52 एकदिवसीय और 48 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने पिछली बार अप्रैल 2025 में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

Editor's Pick