add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अमेरिका की टीम ने रचा इतिहास, तोड़ा भारत का 40 साल पुराना रिकॉर्ड

अमेरिका ने क्रिकेट विश्व लीग दो मैच में मंगलवार को ओमान के खिलाफ मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 18, 2025 11:26 PM IST

USA Cricket Team World Record: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की बुधवार से शुरुआत हो रही है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मेजबान पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होना है. पहला मुकाबला शुरू होने में 24 घंटे से भी कम समय का बाकी है. चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के बीच अमेरिका की टीम ने वनडे क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. अमेरिका ने भारत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अमेरिका ने क्रिकेट विश्व लीग दो मैच में मंगलवार को यहां ओमान को 57 रन से हराकर पूरे 50 ओवर में एकदिवसीय मैच में 122 रन के सबसे कम स्कोर का बचाव करने का रिकॉर्ड बनाया.

पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में यह सबसे कम स्कोर है जिसका बचाव किया गया है. इसमें हालांकि कम ओवरों के मुकाबले या संशोधित लक्ष्य वाले मुकाबले शामिल नहीं हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अमेरिका ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड

अमेरिका की टीम ने 40 साल पुराने भारत के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है. इससे पहले शारजाह में खेले गए मैच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 1985 में 125 रन (42.4 ओवर) के स्कोर को डिफेंड किया था. भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 87 रनों (32.5 ओवर) पर ढेर कर दिया था और मैच 38 रनों से जीता था. कपिल देव ने इस मैच में 30 रन की पारी खेली थी और तीन विकेट अपने नाम किए थे.

अमेरिका ने स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में बाएं हाथ के स्पिनर नोशतुष केनजिगे (11 रन पर पांच विकेट) की फिरकी के जादू से मेजबान ओमान को सिर्फ 65 रन पर ढेर कर दिया. केनजिगे के अलावा आफ स्पिनर मिलिंद कुमार (17 रन पर दो विकेट) और यासिर मोहम्मद (10 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए.

ओमान का वनडे में सबसे न्यूनतम स्कोर

यह ओमान का पुरुष एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में न्यूनतम स्कोर है. पूरे मैच के दौरान तेज गेंदबाजों ने एक भी ओवर गेंदबाजी नहीं की. ओमान की टीम पांच स्पिनरों के साथ उतरी जबकि अमेरिका के स्पिनरों केनजिगे, मिलिंद, यासिर और हरमीत को उतारा. इससे पहले अमेरिका ने मिलिंद की 47 रन की पारी की बदौल 35.3 ओवर में 122 रन बनाए.

मेजबान टीम ने मोनंक पटेल की टीम को रोक दिया, जिसमें कप्तान (0) पहले 13 ओवरों के अंदर आउट होने वाले पांच बल्लेबाज़ों में से एक थे. आरोन जोन्स (16) और संजय कृष्णमूर्ति (16) ने मौसम के बावजूद संघर्ष किया, हालाँकि मिलिंद (47 नाबाद) ने अकेले ही छह चौके लगाकर स्कोर को तीन अंकों से आगे बढ़ाया, अमेरिकी टीम केवल 35.3 ओवर तक टिक सकी, जिसमें शकील अहमद ने 20 रन देकर 3 विकेट लिए, जो ओमानियों के लिए सर्वश्रेष्ठ था, हालांकि विपक्षी टीम की स्पिन चौकड़ी ने इस प्रयास को बेकार कर दिया.

इनपुट- भाषा