add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

LIVE BLOG

T20 WC 2024: सुपर-8 में साउथ अफ्रीका की जीत से शुरुआत, यूएसए को 18 रन से हराया

United States vs South Africa T20 World Cup 2024: 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी.

SA VS USA
(Image credit- @ProteasMenCSA)

United States vs South Africa T20 World Cup 2024: टी-20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने जीत के साथ शुरुआत की है. बुधवार को खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने यूएसए को 18 रन से हराया. 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी.

साउथ अफ्रीका ने यूएसए को 18 रन से हराया

साउथ अफ्रीका ने यूएसए को 18 रन से हराया, सुपर-8 में जीत के साथ की शुरुआत. 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी.

यूएसए का छठा विकेट गिरा

यूएसए का छठा विकेट गिरा, हरमीत सिंह 22 गेंद में 38 रन की पारी खेलकर आउट. कागिसो रबाडा को मिली तीसरी सफलता. साउथ अफ्रीका की वापसी.

18 ओवर में यूएसए का स्कोर- 167/5

18 ओवर में यूएसए ने पांच विकेट पर 167 रन बना लिए हैं. 12 गेंद में अमेरिका को जीत के लिए 28 रन बनाने हैं.

एंड्रयू गौस का अर्धशतक, 15 ओवर में यूएसए- 122/5

एंड्रयू गौस का अर्धशतक, उन्होंने 33 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है. 15 ओवर का खेल पूरा हुआ. यूएसए ने पांच विकेट पर 122 रन बनाए हैं. गौस 53 रन और हरमीत सिंह 17 रन बनाकर नाबाद हैं.

10 ओवर में यूएसए का स्कोर- 73/4

10 ओवर का खेल पूरा हुआ, यूएसए ने चार विकेट के नुकसान पर 73 रन बनाए हैं. नीतीश कुमार (08), आरोन जोंस (00) और कोरी एंडरसन (12) पवेलियन लौट चुके हैं. एंड्रयू गौस (23) क्रीज पर मौजूद हैं.

यूएसए को लगा पहला झटका, स्टीवन टेलर आउट

33 रन के स्कोर पर यूएसए को लगा पहला झटका.  स्टीवन टेलर 14 गेंद में 24 रन की पारी खेलकर आउट, कगिसो रबाडा ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई है.

साउथ अफ्रीका ने यूएसए को दिया 195 रन का लक्ष्य

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 194 रन बनाए. डि कॉक ने 74 रन और मारक्रम ने 46 रन की पारी खेली. हेनरिक क्लासेन 36 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 20 रन बनाकर नाबाद रहे. यूएसए के सामने जीत के लिए 195 रन का लक्ष्य है.

हरमीत हैट्रिक से चूके

हेनिरक क्लासेन नए बल्लेबाज क्रीज पर उतरे हैं. हरमीत हैट्रिक से चूके.

हरमीत सिंह ने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट चटकाए

हरमीत सिंह ने दो गेंदों पर लगातार दो विकेट चटकाए. डेविड मिलर खाता भी नहीं खोल सके. हरमीत हैट्रिक पर.

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, डि कॉक आउट

साउथ अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा, डि कॉक आउट. डि कॉक ने 40 गेंद में 74 रन की पारी खेली. उन्होंने मारक्रम के साथ 60 गेंद में 110 रन की साझेदारी की. हरमीत सिंह ने यूएसए को दूसरी सफलता दिलाई. 12.2 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 126/2.

10 ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 101/1

10 ओवर का खेल पूरा हुआ. साउथ अफ्रीका ने 100 रन का आंकड़ा पर कर लिया है. साउथ अफ्रीका ने 10 ओवर में एक विकेट पर 101 रन बनाए हैं. डि कॉक 58 रन और मारक्रम 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

डि कॉक का अर्धशतक

डि कॉक का अर्धशतक, उन्होंने 26 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया है. नौ ओवर में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट पर 93 रन बना लिए हैं.

साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 रन के पार, 05 ओवर में स्कोर- 56/1

डि कॉक की पारी से साउथ अफ्रीका ने विस्फोटक शुरुआत की है. पांच ओवर में साउथ अफ्रीका ने एक विकेट पर 56 रन बनाए हैं. डि कॉक 14 गेंद में 35 रन और एडन मारक्रमं 08 रन (06 गेंद) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा, रीजा हेंड्रिक्स आउट

16 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा, रीजा हेंड्रिक्स आउट. हेंड्रिक्स अच्छे रंग में नजर आ रहे थे, मगर नेत्रवलकर ने उनकी पारी का अंत किया, कोरी एंडरसन ने लपका कैच. हेंड्रिक्स ने 11 रन (11 गेंद) की पारी खेली.

पहले ओवर में बने तीन रन

सौरभ नेत्रवलकर के पहले ओवर में बने तीन रन. एक ओवर में साउथ अफ्रीका का स्कोर- 3/0

दोनों टीमों का स्क्वाड

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कागिसो रबाडा, एनरिक नॉर्टजे, तबरेज शम्सी

संयुक्त राज्य अमेरिका (प्लेइंग इलेवन): शायन जहांगीर, स्टीवन टेलर, एंड्रीज गौस (विकेट कीपर), आरोन जोन्स (कप्तान), नितीश कुमार, कोरी एंडरसन, हरमीत सिंह, जसदीप सिंह, नोस्तुश केंजीगे, अली खान, सौरभ नेत्रवलकर

यूएसए का टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला

यूएसए ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. साउथ अफ्रीका ने केशव महाराज को प्लेइंग-11 में जगह दी है.

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में आज यूएसए और साउथ अफ्रीका की टक्कर

टी-20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मुकाबले की आज से शुरुआत हो रही है. सुपर-8 के पहले मैच में यूएसए और साउथ अफ्रीका की टीम आमने-सामने है

Trending This Week