add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

चैंपियन चैंपियन गीत को गाते हुए उसेन बोल्ट ने क्रिस गेल को लूजर कहा! (देखें वीडियो)

क्रिस गेल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ और फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ कोई बड़ा रन नही बना सके थे

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - April 5, 2016 3:31 PM IST

Usain Bolt joins the Caribbean party. © DJ Trendy Music
Usain Bolt joins the Caribbean party. © DJ Trendy Music

क्रिकेट के महाकुम्भ टी20 विश्व कप के फाइनल में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर टी20 विश्व कप अपने नाम किया। टी20 विश्व के मैचों में वेस्ट इंडीज टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह फाइनल में बनायीं थी। अपने सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्ट इंडीज टीम ने भारत को हराते हुए फाइनल में पहुंची थी। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ मैच जीतने के बाद वेस्टइंडीज टीम ने जीत का जश्न मानते हुए चैंपियन-चैंपियन गाने पर डांस करके सबको लुभाया। आज कल इन्टरनेट पर ये गाना काफी वायरल हो गया है। लोगों द्वारा इस बेहद वायरल गाने को जमकर सुना जा रहा है। लोग इस गाने को सुनकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं।

जमैका के जाने माने धावक उसेन बोल्ट बेहद वायरल हो रहे चैंपियन-चैंपियन गाने से भला कैसे अछूते रहते उन्होंने चैंपियन-चैंपियन गाने पर डांस करते हुए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के जीत का जश्न मनाया। वीडियो में उसेन गाने को गाते हुए डांस कर रहे हैं। वे बोलते हुए नजर आ रहे है ‘मार्लन इज चैंपियन, सैमुअल्स इज चैंपियन, कार्लोस इज चैंपियन, ब्रावो इज चैंपियन, गेल इज चैंपियन एंड वेस्ट इंडीज इस चैंपियन।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लेकिन वेस्टइंडीज टीम के जीत का जश्न मनाते हुए उसेन गाने के आखिरी में कहते हैं ‘क्रिस गेल इज ए लूजर’। इसके बाद वह कैमरे की तरफ देखते हुए हंसते है। ऐसा लगता है कि उन्होंने मजाक-मजाक में क्रिस गेल को ‘लूजर’ बताया। क्योंकि वो आखिर में हंसते हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें क्रिस गेल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में भारत के खिलाफ और फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ कोई बड़ा रन नही बना सके थे।