AUS vs WI: पहला टेस्ट मैच खेल रहे गेंदबाज शेमार जोसफ ने उस्मान ख्वाजा को किया लहू-लुहान, जाना पड़ा मैदान से बाहर

यह गेंद कमाल की थी. ख्वाजा ने लाइन से हटने की कोशिश की लेकिन वह हट नहीं सके.

Edited By : Bharat Malhotra |Jan 19, 2024, 10:21 AM IST

Published On Jan 19, 2024, 10:21 AM IST

Last UpdatedJan 19, 2024, 10:21 AM IST

usman khawaja injured

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को पहले टेस्ट मैच में बहुत आसानी से हरा दिया. लेकिन उसकी टीम के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा इस क्रम में जख्मी हो गए. एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन शेमार जोसफ की एक बाउंसर ख्वाजा के जबड़े पर लगी (Usman Khawaja Injured) और उससे खून आ गया. स्कोर बराबर हो चुका था और उनकी गेंद ने ख्वाजा को परेशान

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के सातवें ओवर में जोसफ ने एक शानदार बाउंसर फेंकी. ख्वाजा इस गेंद पर असहज हो गए. बल्लेबाज ने गेंद की लाइन से हटने की कोशिश की. लेकिन वह लाइन से पूरी तरह हट नहीं पाए. गेंद उन्हें जाकर लगी. ख्वाजा के गाल के बाईं ओर गेंद लगी (Usman Khawaja Injured) और इससे उनका खून निकल आया. मार्नस लाबुशेन इसके बाद बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने विजयी रन बनाया. और ऑस्ट्रेलिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज (AUS vs WI, Test), पहला टेस्ट


ऑस्ट्रेलिया 283 (ट्रेविस हेड 119, शेमार जोसफ 5-94) और 26/0
वेस्टइंडीज 188 (मैकंजी 50, पैट कमिंस 4-41, जोश हेजलवुड 4-44) और 120 (जोश हेजलवुड 5-35)

पूरा स्कोरकार्ड देखें

वेस्टइंडीज मैच तो हार गया लेकिन जोसफ ने अपने खेल से प्रभावित किया. वह इस मैच में डेब्यू करने वाले तीन खिलाड़ियों में से एक था. इस मैच में जस्टिन ग्रीव्स और कावेन होज ने भी डेब्यू किया. AUS vs WI: हेजलवुड के जोश के सामने पस्त हुआ वेस्टइंडीज, हार में भी दिखा शेमार का जज्बा

पहली पारी में उन्होंने 94 रन देकर पांच विकेट लिए थे. उनके खेल के दम पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को 283 रन पर रोक लिया था. उन्होंने स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड और मिशेल स्टार्क के विकेट लिए थे. दूसरी पारी में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला. सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 25 जनवरी से खेला जाएगा. क्या उस्मान ख्वाजा उस मैच के लिए फिट हो पाएंगे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick