पिता ने क्रिकेट खेलने पर जोर दिया: उस्मान खान

खान ने श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में 21 गेंदों में पांच विकेट चटकाए थे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Oct 23, 2017, 09:00 PM IST

Published On Oct 23, 2017, 09:00 PM IST

Last UpdatedOct 23, 2017, 09:00 PM IST

उस्मान खान © Getty Images

श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे के मैन ऑफ द मैच रहे उस्मान खान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को दिया। उस्मान ने बताया कि उनके पिता ने ही क्रिकेट खेलने पर जोर दिया था। मैच के बाद उन्होंने कहा, “मेरे लिए ये आसान नहीं था। हर एक मौके से मेरा आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा है। मैं केवल अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और यही मेरी इच्छा है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं किस टीम के लिए खेलता हूं। पापा ने मेरे क्रिकेट खेलने पर जोर दिया और आज जब मैं उस बारे में सोचता हूं तो मुझे खुशी होती है। मैं अपने इस खास प्रदर्शन को अपने माता-पिता को समर्पित करना चाहूंगा।”

उस्मान ने बताया कि कोच और स्टाफ ने भी उनकी काफी मदद की, जिसकी वजह से वह अपने प्रदर्शन पर पूरी तरह ध्यान दे सके। उस्मान ने श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे से अपना डेब्यू किया था और अपने करियर के दूसरे वनडे मैच में ही पांच विकेट हॉल ले लिया। दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम के बाद पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में उस्मान के आंकड़े सबसे बेहतरीन हैं। पाकिस्तान ने पांचवें वनडे में 9 विकेट से जीत हासिल करने के साथ सीरीज पर भी 5-0 से कब्जा कर लिया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/pakistan-beat-sri-lanka-by-9-wickets-to-get-their-first-5-0-odi-series-win-since-2008-653985″][/link-to-post]

मैच के बाद कप्तान सरफराज अहमद ने भी उस्मान की जमकर तारीफ की। अहमद ने कहा, “खिलाड़ियों से इससे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद नहीं कर सकता था। उस्मान ने गजब का प्रदर्शन किया। उसने पहले 10 ओवरों में ही हमे मैच जिता दिया, बाकी तो बस औपचारिकता थी।” पाकिस्तान को 26 अक्टूबर से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलनी है। इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। 2009 के हमले के बाद श्रीलंका टीम पहली बार पाकिस्तान जाएगी।

Editor's Pick