add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

उस्मान खान ने लगाया PSL का सबसे तेज शतक, मुल्तान सुल्तान्स ने बनाया लीग का सबसे बड़ा स्कोर

उस्मान खान के अलावा मोहम्मद रिजवान ने 55 रन की पारी खेली. टिम डेविड ने 25 गेंद में नाबाद 43 रन और कायरन पोलार्ड ने 14 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 11, 2023 9:52 PM IST

पाकिस्तान सुपर लीग में शनिवार को उस्मान खान ने सबसे तेज शतक जड़कर इतिहास बना दिया. उस्मान खान ने सिर्फ 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने राइली रूसो का रिकॉर्ड (41 गेंद) ध्वस्त कर दिया, जो उन्होंने 24 घंटे पहले ही बनाया था. उस्मान खान ने मैच में 43 गेंद में 120 रन की पारी खेली, जिसकी वजह से उनकी टीम मुल्तान सुल्तान्स ने लीग का सबसे बड़ा स्कोर बनाया.

उस्मान खान ने अपनी 120 रन की पारी में 12 चौका और नौ छक्के लगाए. उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक बनाया. उन्होंने  क्वैस अहमद के नौवें ओवर में 27 रन जड़े. उस्मान खान को सातवें ओवर में जीवनदान भी मिला था, जब मार्टिन गुप्टिल ने उनका कैच छोड़ दिया. उस्मान खान ने 22 गेंद में अपना 50 रन पूरा किया था और शतक पूरा करने के लिए सिर्फ 14 और गेंदे खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

27 साल के उस्मान खान ने अभी पाकिस्तान के लिए डेब्यू नहीं किया है.

पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे तेज शतक:

उस्मान खान VS क्वेटा ग्लैडिएटर्स- 36 गेंद (साल 2023)

राइली रूसो VS पेशावर जालमी- 41 गेंद (साल 2020)

राइली रूसो VS क्वैटा ग्लैडिएटर्स- 43 गेंद (साल 2023)

जेसन रॉय VS पेशावर जालमी- 44 गेंद (साल 2023)

हैरी ब्रूक VS इस्लामाबाद यूनाइटेड- 48 गेंद (साल 2022)

पीएसएल में बना सबसे बड़ा स्कोर: 

रावलपिंडी के मैदान में उस्मान खान की विस्फोटक शतकीय पारी से मुल्तान सुल्तान्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बनाए. उस्मान खान के अलावा मोहम्मद रिजवान ने 55 रन की पारी खेली. टिम डेविड ने 25 गेंद में नाबाद 43 रन और कायरन पोलार्ड ने 14 गेंद में नाबाद 23 रन बनाए. पाकिस्तान सुपर लीग के इतिहास का यह सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले यह रिकॉर्ड इस्लामाबाद यूनाइटेड के नाम था, जिसने साल 2021 में पेशावर जाल्मी के खिलाफ दो विकेट पर 247 रन बनाया था.