Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 2, 2026 9:12 AM IST

सिडनी: ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. सिडनी में 4 जनवरी से शुरू हो रहा एशेज सीरीज का पांचवां टेस्ट ख्वाजा के करियर का आखिरी टेस्ट होगा.
उस्मान ख्वाजा ने शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपने संन्यास की घोषणा की. इस मौके पर उनका परिवार भी मौजूद था.
ख्वाजा ने कहा, ‘मैं घोषणा करने आया हूं कि सिडनी टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लूंगा. ईश्वर ने क्रिकेट के जरिए मुझे मेरी सोच से कहीं ज्यादा दिया है. उन्होंने मुझे ऐसी यादें दी हैं जिन्हें मैं हमेशा अपने साथ रखूंगा, ऐसी दोस्ती जो खेल से कहीं आगे है, और ऐसे सबक जिन्होंने मुझे बनाया कि मैं मैदान के बाहर कौन हूं.’
After a 15-year international career, Usman Khawaja confirmed the Sydney #Ashes Test will be his final time wearing the Baggy Green: https://t.co/MqNLboIvCc pic.twitter.com/5Y8cMGxGCF
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 1, 2026
उन्होंने कहा, ‘कोई भी करियर किसी एक इंसान का नहीं होता. मुझे मेरे माता-पिता और पत्नी से बहुत मदद मिली. इन्होंने बहुत त्याग किया, जो कभी चर्चा में नहीं रहा है. मैं ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलूंगा, इसका विश्वास मेरे पिता को मुझसे ज्यादा था. इस विश्वास के लिए धन्यवाद.’
उस्मान ख्वाजा पाकिस्तान मूल के पहले क्रिकेटर रहे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेला. 39 साल के उस्मान ख्वाजा की उम्र और एशेज सीरीज में उनकी फॉर्म और युवाओं को मौका देने का समय, कहीं न कहीं उनके संन्यास की वजह बनी. जारी एशेज सीरीज के 4 मैचों में वह तीन मैच का हिस्सा रहे हैं. ब्रिसबेन टेस्ट में वह इंजरी की वजह से नहीं खेल पाए थे. ख्वाजा एशेज सीरीज की पांच पारियों में 2, 82, 40, 0, 29 का स्कोर कर सके हैं. पिछली 15 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक आया है. सिडनी टेस्ट में उनकी कोशिश एक बड़ी पारी के साथ संन्यास लेने की होगी.
ख्वाजा ने 2011 में अपने करियर का पहला टेस्ट इसी सिडनी के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ ही खेला था. और उनका आखिरी मैच भी इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ है. 2013 में उन्होंने वनडे में डेब्यू किया था. 87 टेस्ट की 157 पारियों में 43.39 की औसत से 16 शतक और 28 अर्धशतक लगाते हुए वह 6,206 रन बना चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 232 है. वहीं 40 वनडे की 39 पारियों में 2 शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 1,554 रन उनके नाम दर्ज हैं. 9 टी20 में 1 हाफ सेंचुरी की मदद से वह 241 रन बना चुके हैं. ख्वाजा ने आखिरी वनडे 2019 और आखिरी टी20 मैच 2016 में खेला था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
