उस्मान ख्वाजा के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ब्रैडमैन- बॉर्डर जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके थे यह कारनामा
उस्मान ख्वाजा के नाम बड़ा रिकॉर्ड, ब्रैडमैन- बॉर्डर जैसे दिग्गज भी नहीं कर सके थे यह कारनामा
उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में 180 रन की पारी खेली. उस्मान ख्वाजा ने अपनी पारी में 21 चौका लगाया. इसके साथ ही उन्होंने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 10, 2023 3:24 PM IST
Usman Khawaja (Photo-ICC)
बॉर्डर गावस्कर सीरीज के चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. उस्मान ख्वाजा ने इस मैच में 180 रन की पारी खेली. उस्मान ख्वाजा ने अपनी पारी में 21 चौका लगाया. ख्वाजा की यह पारी किसी भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की सबसे लंबी पारी है. एलन बॉर्डर और स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी यह कारनामा नहीं कर सके थे.
उस्मान ख्वाजा ने 180 रन की पारी के लिए 422 गेंदों का सामना किया. वह भारत में एक इनिंग में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने. उन्होंने ग्राहम येलोप को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 392 गेंद खेलकर 167 रन बनाने का रिकॉर्ड था. ग्राहम येलोप ने साल 1979 में यह कारनामा किया था.
Add Cricket Country as a Preferred Source
भारत में सबसे ज्यादा लंबी पारी खेलने वाले पांच ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज:
उस्मान ख्वाजा- 422 गेंद- 2023- अहमदाबाद
ग्राहम येलोप- 379 गेंद- 1979- कोलकाता
स्टीव स्मिथ- 361 बॉल- 2017- रांची
एलेन बॉर्डर- 360 रन- 1979-चेन्नई
शेन वॉटसन- 338 बॉल- 2010- मोहाली
ख्वाजा के नाम दर्ज हुआ यह खास रिकॉर्ड:
उस्मान ख्वाजा 21वीं सदी में भारत के खिलाफ उनके घर में बतौर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर 150+ रन बनाने वाले मैथ्यू हेडन के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज बन गए हैं.
TRENDING NOW
21वीं सेंचुरी के पहले ऑस्ट्रेलिया के ओपनर जिम बुर्क ने 1956 में बेब्रॉन क्रिकेट स्टेडियम में 161 रन और ग्राहम येलोप ने 1979 में ईडन गार्डन्स में 167 रन की पारी खेली थी. ऐसे में ख्वाजा भारत में बतौर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर चौथे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं. जिसने 150+ का स्कोर टीम इंडिया के खिलाफ बनाया है.
ऑस्ट्रेलिया के ओपनर उस्मान ख्वाजा का यह एशिया में दूसरा 150 प्लस स्कोर है. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के दौरे पर 160 रनों का पारी खेली थी. ख्वाजा एशिया में एक से अधिक 150+ स्कोर करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तीसरे क्रिकेटर हैं. उनसे पहले यह कारनामा ग्राहम यालोप और एलेन बॉर्डर ने किया था. सर डॉन ब्रैडमैन, रिकी पॉन्टिंग, स्टीव वॉ, गिलक्रिस्ट समेत कई ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज यह कारनामा नहीं कर सके हैं.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.