Ashes 2023: भारी बारिश के कारण एशेज सीरीज के पहले टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन के खेल की शुरूआत देर से हुई. खिलाड़ियों ने लंच समय से पहले ही लिया और बारिश के कारण मैदान को तैयार करने में समय लग गया. आखिरकार भारतीय समयानुसार 6 बजकर 45 मिनट पर खेल शुरू हो सका. उस्मान ख्वाजा और स्कॉट बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के तीसरे दिन के स्कोर 107/3 रन से आगे खेलना शुरू किया. इसके साथ ही उस्मान ख्वाजा ने इतिहास रच दिया.
दरअसल, उस्मान ख्वाजा टेस्ट मैच के पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में टेस्ट के मैच के सभी 5 दिन बल्लेबाजी करने वाले उस्मान दूसरे ऑस्ट्रेलियाई और ओवरऑल 13वें बल्लेबाज हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
ख्वाजा एशेज में सभी 5 दिन बल्लेबाजी करने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. इससे पहले साल 1977 के ट्रेटब्रिज टेस्ट मैच में ज्यॉफ्री बॉयकॉट और 2019 के एजबेस्टन टेस्ट मैच में रोरी बर्न्स ने ये कारनामा किया था.
टेस्ट के सभी 5 दिनों में बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज- एमएल जयसिम्हा, जी बॉयकॉट, किम ह्यूज, एलन लैम्ब, रवि शास्त्री, ग्रिफिथ, एंड्र्यू फ्लिंटॉफ, एएन पीटरसन, चेतेश्वर पुजारा, रोरी बर्न्स, क्रेग ब्रैथवेट, तेजनारायण चंद्रपॉल, उस्मान ख्वाजा
टेस्ट मैच के पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले कंगारू बल्लेबाज
लॉर्ड्स में किम ह्यूज, 1980
बर्मिंघम में उस्मान ख्वाजा, 2023
साल में 2023 अब तक 3 खिलाड़ियों ने टेस्ट के सभी 5 दिनों में बल्लेबाजी की है जिनमें क्रैग ब्रैथवेट, तेजनारायण चंद्रपॉल और अब उस्मान ख्वाजा का नाम शामिल हो गया है.
उस्मान ख्वाजा ने पहली पारी में शानदार शतक जड़ा था और उसके साथ ही उन्होंने एशेज में 139 साल बाद बड़ा कारनामा कर दिखाया. ऑस्ट्रेलिया में नहीं जन्में ख्वाजा पहले ऐसे ओपनर है जिसने इंग्लैंड में एशेज शतक ठोका. इससे पहले 1884 में लंदन में जन्में पर्सी मैक्डानल ने ये कमाल किया था. बता दें, ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान में हुआ था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.