- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Usman Khawaja keen to play Test series against India
भारत दौरे को लेकर उत्सुक हैं उस्मान ख्वाजा
श्रीलंका के खिलाफ खराब प्रदर्शन करने के बाद टीम से बाहर होने वाले उस्मान ख्वाजा को भारत दौरे के लिए चुने जाने का पूरा भरोसा है
Published On Jan 09, 2017, 10:36 AM IST
Last UpdatedJan 09, 2017, 10:36 AM IST

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भारत में अगले माह होने वाली चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला का बेसब्री से इंतजार है। इस श्रृंखला के जरिए ख्वाजा अपनी कई पुरानी यादों को फिर से ताजा करेंगे। पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ खेली गई श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था और इस हार के कारण 30 वर्षीय ख्वाजा को टेस्ट टीम से बाहर भी होना पड़ा था। भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए ख्वाजा का ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल होना निश्चित है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, ख्वाजा ने भारत में होने वाली श्रृंखला के लिए अपनी योजनाओं के बारे बताया, “मेरे पास निश्चित तौर पर एक अवसर होगा और मैंने इसके लिए काम भी शुरू कर दिया है।” ख्वाजा ने कहा, “मैं जानता हूं कि अभी टीम का चयन नहीं हुआ है, लेकिन आपको तैयार रहना पड़ता है। मैं टीम के चयन तक इंतजार करूंगा और इसके बाद योजनाओं के बारे में बता पाना आसान होगा।” [Also Read: भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा: डेविड वार्नर]
ख्वाजा ने माना की रविचन्द्रन अश्विन और रवीन्द्र जडेजा जैसे स्पिनर रखने वाली विश्व की नंबर एक टीम का सामना करना आसान नहीं होगा। ख्वाजा ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए कहा वहां की अलग परिस्थितियां ही सबसे बड़ी चुनौती होगी। भारत शायद सबसे बड़ी चुनौती है क्योंकि हम जो खेलकर बड़े हुए हैं यह उससे पूरी तरह अलग है।