×

सलामी बल्लेबाजी को तैयार: उस्मान ख्वाजा

वेस्टइंडीज के खिलाफ बॉक्सिंग डे से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाजी करने को तैयार हैं

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - December 19, 2015 6:59 PM IST

उस्मान ख्वाजा© Getty Images
उस्मान ख्वाजा© Getty Images

सिडनी | आस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने शनिवार को कहा कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ बॉक्सिंग डे से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाजी करने को तैयार हैं। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते ख्वाजा पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। ख्वाजा ने कहा , “मैं टीम के लिए एक से लेकर छह तक किसी भी नंबर पर खेलने को तैयार हूं। मैंने घरेलू क्रिकेट में एक से छह नंबर तक बल्लेबाजी की है। मेरे लिए किसी भी नंबर पर खेलना बड़ी बात नहीं है। ” उन्होंने कहा, “नंबर तीन और सलामी बल्लेबाजी करने में कोई अंतर नहीं है। यह सिर्फ आपके दिमाग में होता है। मैंने काफी समय तक सलामी बल्लेबाजी की है। मैं साउथ न्यू वेल्स के लिए नंबर पांच और छह पर भी खेला हूं।”

ख्वाजा ने अपनी चोट के बारे में बताया, “मेरे कुछ टेस्ट हुए हैं, मैंने पहले से काफी सुधार किया है। कल मेरा आखिरी फिटनेस टेस्ट था जिसमें मैंने अच्छा किया, मैं इस बात से खुश हूं।”

आपको बता दें कि ख्वाजा का जन्म 18 दिसम्बर 1986 पाकिस्तान में हुआ। इन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अंडर-19 भी खेली है। ये बाएं हाथ के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज है और साथ ही साथ दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज भी है। इन्होंने अभी तक 11 टेस्ट व 3 एकदिवसीय मैच खेले है इन्होंने टेस्ट मैच में 681 रन और तीन एकदिवसीय मैच में 8 रन बनाए है। ये भी पढ़े: मनोज प्रभाकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच नियुक्त

TRENDING NOW