add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इस स्टार क्रिकेटर के भाई को साढ़े 4 साल की सजा, झूठी आतंकी साजिश में दोषी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के बड़े भाई को झूठी आतंकी साजिश में साढ़े 4 साल की सजा सुनाई गई है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - November 5, 2020 1:37 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के बड़े भाई को साढ़े चार साल कैद की सजा सुनाई गई है. उस्मान के भाई अर्सलान तारीक ख्वाजा (Arsalan Tariq Khawaja) ने अपने एक सहकर्मी झूठी आतंकी साजिश में फंसाने की कोशिश की थी. उस्मान ने अपने इस सहकर्मी की नोटबुक में एक फर्जी सूची बनाई थी, जिसमें आतंकियों के निशाने पर होने वाले लोगों के नाम शामिल थे।

40 वर्षीय अर्सलान ने अपना यह जुर्म कुबूल कर लिया था कि उसने न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी के अपने सहकर्मी कमेर निजामद्दीन की डायरी में यह फर्जी लिस्ट बनाई थी. अर्सलान ने यह काम जलन में किया था, क्योंकि कमेर और अर्सलान की एक कॉमन महिला मित्र से कमेर की नजदीकियां बढ़ गई थीं, जिससे जलन के कारण उसने यह काम किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का यह बड़ा भाई बीते ढाई साल से नॉन पेरोल पर हिरासत में था, अब वह अगले साल जून में जेल से बाहर आ पाएगा.

TRENDING NOW

न्यू साउथ वेल्स के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज रॉबर्ट वेबर ने कहा, ‘ख्वाजा का यह कृत्य ‘माफी के लायक नहीं’ है, जो सच और ‘भयानक’ है, जिससे निजामदीन की प्रतिष्ठा को नुकसान हुआ.’

जब जांच के दौरान हैंडराइटिंग एक्सपर्ट इस नतीजे पर नहीं पहुंच सके कि निजामदीन की नोटबुक में जो साजिश पाई गई है, वह उनकी ही हैंडराइटिंग में है, तब इसके बाद 2018 के अंत में उस्मान ख्वाजा के बड़े भाई अर्सलान को गिरफ्तार किया गया.