IND vs AUS: उस्मान ख्वाजा ने लिया कमाल का कैच, अय्यर की धमाकेदार पारी का हुआ अंत

इंदौर में भारत का मैच बचा पाना बहुत मुश्किल है. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन चाहिए और अभी पूरे दो दिन का खेल बाकी है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 02, 2023, 05:03 PM IST

Published On Mar 02, 2023, 05:03 PM IST

Last UpdatedMar 02, 2023, 05:03 PM IST

usman khawaja

इंदौर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है. पहली पारी में भारत को 109 रन पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 88 रन की महत्त्पूर्ण बढ़त हासिल की. उसने पहली पारी में 197 रन बनाए. इसके बाद भारत को बड़ा स्कोर बनाना था. भारत की दूसरी पारी 163 रन पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन की जरूरत है.

भारत की पारी उस समय संभलते हुए दिख रही थी जब चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी कर रहे थे. अय्यर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे. स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका फुटवर्क बेहतर रहा है. भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मैथ्यूज कुहनमैन के खिलाफ उन्होंने बढ़िया खेल दिखाया. तीन चौके जड़े. दो छक्के भी लगाए. अय्यर लगातार आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे. ऐसा लग रहा था कि भारत का यह काउंटर अटैक रवैया काम कर जाएगा. लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी. मिशेल स्टार्क की एक फुल लेंथ गेंद को उन्होंने फ्लिक किया. लेकिन उस्मान ख्वाजा से पार नहीं पा सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टप्पा लगने के बाद गेंद ऐंगल के साथ अंदर आई. अय्यर ने उसे फ्लिक कर दिया. शॉट अच्छा था लेकिन हवा में था. ख्वाजा ने छलांग लगाई और गेंद को एक हाथ से लपक लिया. कैच करने के बाद जब वह पलटे तब भी गेंद उनके हाथ में ही रही. अंपायर्स ने अय्यर को रुकने के लिए कहा. वे तीसरे अंपायर से यह कन्फर्म करना चाहते थे कि कहीं ऐसा तो नहीं कि पलटते हुए गेंद जमीन पर लग गई हो. लेकिन ऐसा नहीं था. कैच साफ था. और इसी के साथ चेतेश्वर पुजारा और अय्यर की साझेदारी टूट गई. 35 रन की यह पार्टनरशिप भारतीय टीम को पटरी पर लाती हुई दिख रही थी. पुजारा का संयम और अय्यर की आक्रमकता सही संतुलन था. लेकिन स्टार्क और ख्वाजा की जोड़ी ने इस पार्टनरशिप का अंत कर दिया. भारत की पांचवां विकेट 112 रन पर गिरा. अय्यर 27 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick