add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

उस्मान तारिक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I मैच में ली हैट्रिक, खास लिस्ट में हुए शामिल

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में जगह बना ली है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 24, 2025 9:58 AM IST

Usman Tariq hat-trick: पाकिस्तान ने रविवार को रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे को 69 रन से हराकर त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में जगह बना ली. दाएं हाथ के स्पिनर उस्मान तारिक के लिए यह मैच यादगार रहा, उन्होंने हैट्रिक विकेट लेते हुए टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में हैट्रिक विकेट लेने वाले पाकिस्तान के चौथे गेंदबाज बने.

उस्मान तारिक ने मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 4 विकेट झटके, इस दौरान उन्होंने हैट्रिक विकेट लिया. तारिक ने जिम्बाब्वे की पारी का 10वें ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर उन्होंने विकेट लिया और अंतरराष्ट्रीय टी20 में हैट्रिक लेने वाले चौथे पाकिस्तानी गेंदबाज बन गए. उस्मान को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उस्मान ने अपने दूसरे ही मैच में ये उपलब्धि हासिल की है. उनसे पहले फहीम अशरफ, मोहम्मद हसनैन और मोहम्मद नवाज हैट्रिक ले चुके हैं.

त्रिकोणीय टी20 सीरीज के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. साहिबजादा फरहान और बाबर आजम की तूफानी अर्धशतकीय पारियों और इनके बीच दूसरे विकेट के लिए बनी 103 रन की मजबूत साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए थे. साहिबजादा फरहान ने 41 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौकों की मदद से 63 रन की पारी खेली, वहीं बाबर आजम ने 52 गेंद पर 2 छक्के और 7 चौके लगाते हुए 74 रन बनाए, सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए फखर जमान ने 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 10 गेंद पर 27 रन की पारी खेली.

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने 2, जबकि रिचर्ड न्गवारा और ब्रैड इवांस ने 1-1 विकेट लिए.

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही. पूरी टीम 19 ओवर में 126 रन पर आउट हो गई और 69 रन के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. जिम्बाब्वे की तरफ से रेयान बर्ल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जिन पर पाकिस्तानी गेंदबाजों का कोई प्रभाव नहीं दिखा. रेयान ने 49 गेंद पर 2 छक्के और 8 चौके लगाते हुए नाबाद 67 रन की पारी खेली. कप्तान सिकंदर रजा ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए, इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सका. पाकिस्तान के लिए उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए, उस्मान तारिक ने हैट्रिक लिया. मोहम्मद नवाज ने 2 विकेट लिए, नसीम शाह, वसीम जूनियर और फहीम अशरफ को 1-1 विकेट मिला.