रणजी सीजन के लिए UP ने टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी को बनाया कोच

टीम के नए कोच 20 सितंबर तक उप्र रणजी टीम के शिविर में शामिल हो जायेंगे।

Edited By : Press Trust of India |Sep 03, 2019, 06:37 PM IST

Published On Sep 03, 2019, 06:37 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2019, 06:37 PM IST

Sunil Joshi @ AFP

Sunil Joshi (File Photo) @ AFP

पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और बांये हाथ के स्पिनर सुनील जोशी को उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ की रणजी टीम का कोच बनाया गया है। जोशी 20 सितंबर तक उप्र रणजी टीम के शिविर में शामिल हो जायेंगे।

पढ़ें:- साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ मैच में फॉर्म वापस पाने उतरेंगे शिखर धवन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह ने बताया ,’ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुनील जोशी को एक वर्ष के लिये उप्र की रणजी टीम का कोच बनाया गया है । वे विजय हजारे ट्राॅफी से पहले टीम के शिविर में शामिल हो जायेंगे।’

जोशी कर्नाटक के रहने वाले है और भारत के लिये 15 टेस्ट में 41 विकेट खेल चुके हैं । इसके अलावा उन्होंने 69 वनडे में 69 विकेट लिये हैं । उन्होंने भारत के लिये आखिरी वनडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 मार्च 2001 को खेला था।

पढ़ें:- ICC Test Ranking: विराट कोहली को पछाड़ स्‍टीव स्मिथ फिर बने नंबर-1 बल्‍लेबाज

गौरतलब है कि इससे पहले कई पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उप्र की रणजी टीम के कोच रह चुके है जिनमें वेंकटेश प्रसाद और मनोज प्रभाकर का नाम शामिल है ।

Editor's Pick