add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

18 साल के इंतजार के बाद BCCI ने इस राज्‍य को दिया रणजी खेलने का दर्ज

सीओए विनोद राय ने बताया आम सहमति के लिए बीसीसीआई नौ सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Sandeep Gupta
Last Updated on - June 18, 2018 10:47 PM IST

देहरादून में बने नए अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम में बाग्‍लादेश और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज आयोजित करने के बाद उत्‍तराखंड क्रिकेट के लिए सोमवार को एक और बड़ी खुशखबरी आई। 18 साल के इंतजार के बाद सोमवार को बीसीसीआई ने उत्‍तराखंड को रणजी क्रिकेट खेलने की इजाजत दे दी है। बीसीसीआई ने सोमवार को दिल्‍ली में इसकी घोषणा की। सीओए विनोद राय ने बताया आम सहमति के लिए बीसीसीआई नौ सदस्‍यीय कमेटी का गठन किया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/kl-rahul-hardik-pandya-couldnt-control-self-tells-personal-stuff-to-others-720970″][/link-to-post]

लंबे समय से उत्‍तराखंड क्रिकेट में अंदरुनी विवाद के कारण राज्‍य को बीसीसीआई से रणजी खेलने का दर्जा नहीं मिल पा रहा था। अब सभी विरोधी गुटों के बीच आम सहमति बनने के बाद बीसीसीआई ने ये निर्णय लिया है। बीसीसीआई द्वारा गठित नौ सदस्यीय कमेटी में छह राज्‍य संघाें के अधिकारियों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एक सदस्‍य उत्‍तराखंड राज्‍य सरकार की तरफ से कमेटी में रहेगा। दो सदस्‍य बीसीसीआई के भी इस कमेटी में शामिल किए गए हैं। प्रोफेसर रतनाकर शेट्टी बीसीसीआई की तरफ से कमेटी में रहेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बताया जा रहा है कि समिति एक साल तक के लिए काम करेगी। इस कमेटी का काम बीसीसीआई से मान्‍यता प्राप्‍त राज्‍य संघ का गठन करना होगा। रणजी ट्रॉफी खेलने वाले राज्‍यों की संख्‍या 36 से ज्‍यादा नहीं हो सकती है।बीसीसीआई के इस फैसले पर उत्‍तरखंड सरकार ने भी खुशी जताई। राज्‍य के खेल मंत्री अरविंद पांडे ने कहा, ” हमने इसके लिए प्रयास किया। इसके लिए हमने बीसीसीआई के साथ करीब नौ बैठकें की।”