add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

शून्‍य पर आउट हुए Virat Kohli को Uttarakhand Police ने किया ट्रोल, 'केवल हेलमेट जरूरी नहीं, पूरे होशोआवाज..'

विराट कोहली बीते कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - March 13, 2021 7:25 PM IST

लगातार खराब फॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के कप्‍तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उत्‍तराखंड पुलिस (Uttarakhand Police) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्‍यम से ट्रोल कर दिया. लोगों को रोड सेफ्टी नियमों का पालन करने की नसीहत देते हुए उत्‍तराखंड पुलिस की तरफ से विराट कोहली द्वारा की गई गलती को नहीं दोहराने की नसीहत दी गई.

भारतीय टीम ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टी20 मुकाबले के दौरान महज 20 रन पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे. विराट कोहली इस मैच में अपना खाता तक नहीं खोल पाए. पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में महज 124/7 रन ही बना पाई. जवाब में इयोन मोर्गन की कप्‍तानी वाली इंग्लिश टीम ने 15.3 ओवरों में ही लक्ष्‍य बना लिया. भारत को मैच में आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उत्‍तराखंड पुलिस ने अपने ट्विटर अंकाउट पर लिखा, “हेलमेट लगाना ही काफी नहीं है. पूरे होशोआवाज में गाड़ी चलाना जरूरी है. वरना कोहली की तरह आप भी जीरो पर आउट हो सकते हैं.” हालांकि बाद में इस ट्वीट को हटा भी दिया गया.

इस टी20 मुकाबले से पहले विराट कोहली ने उपकप्‍तान रोहित शर्मा को अगले कुछ मुकाबलों से आराम दिए जाने की बात कही थी. विराट के इस निर्णय का वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्‍गज खुलकर विरोध कर चुके हैं. उत्‍तराखंड पुलिस का इशारा शायद विराट के खराब निर्णयों की तरफ है.

भारत को अब अहमदाबाद के इसी स्‍टेडियम में इंग्‍लैंड के खिलाफ बाकी बचे चार टी20 मुकाबले खेलने हैं. टीम इंडिया पहले भी शुरुआती मुकाबला हारने के बाद सीरीज में जबर्दस्‍त वापसी कर चुकी है.