add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

50 लाख का चेक, लग्जरी कार... बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी हुए मालामाल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, इस युवा क्रिकेटर के प्रदर्शन ने बिहार का गौरव बढ़ाया और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 25, 2026 12:14 PM IST

बिहार के 14 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है. हाल ही में उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाया था. उनकी इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया. सूर्यवंशी की रिकॉर्ड सेंचुरी की मदद से भारत ने छह फरवरी को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2026 का खिताब जीता था.

समस्तीपुर जिले के रहने वाले 14 साल के इस खिलाड़ी ने 80 गेंद पर 218 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 175 रन बनाए और उन्हें मैच और टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक सूर्यवंशी को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास परिसर में ‘संकल्प सभागार’ में चेक और शॉल देकर सम्मानित किया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं: नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा से वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरे हैं. मैं उन्हें राष्ट्रीय टीम के लिए नई उपलब्धियां बनाने और देश का नाम रोशन करने में सफलता की कामना करता हूं. उन्होंने कहा कि इस युवा क्रिकेटर के प्रदर्शन ने बिहार को गौरवांवित किया और भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह से अच्छा क्रिकेट खेलते रहिये और राज्य एवं देश का नाम रौशन करते रहिये, राज्य में आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण कराया जा रहा है, खिलाड़ियों को सरकार प्रोत्साहित करते हुये उन्हें हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करा रही है. उन्होंने कहा कि आप आगे बढ़ते रहिये, सरकार आपको हरसंभव सहयोग प्रदान करती रहेगी, हम सब लोगों के लिए यह प्रसन्नता की बात है कि बिहार के बेटे ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर अंतर्राष्ट्रीय मुकाम हासिल किया है, आप बिहार के बच्चों के लिए प्रेरणा हैं, हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

सम्मान समारोह में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और बिहार क्रिकेट संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे, सूर्यवंशी के परिवार के सदस्य भी इस समारोह में शामिल हुए.

टाटा मोटर्स ने कार भेंट की

बिहार के दानापुर में हुए एक अलग कार्यक्रम में सूर्यवंशी को टाटा मोटर्स ने एक कार भेंट की. सूर्यवंशी ने कहा, ‘‘यह सिर्फ एक तोहफा नहीं है बल्कि भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा है. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और समर्थकों को दिया.