• Home
  • News
  • Vaibhav Sooryavanshi can break World record in Match Against Sunrisers Hyderabad

SRH के खिलाफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, धमाकेदार पारी का है इंतजार

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने खास तौर पर अपनी पहचान बनाई है. IPL में इस बल्लेबाज ने सिर्फ 15 साल की उम्र में कई रिकॉर्ड बनाए हैं. टीम के इस स्टार खिलाड़ी के पास आज सोमवार 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम...

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 13, 2026, 01:46 PM IST

Published On Apr 13, 2026, 01:46 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2026, 01:46 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi record

वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने खास तौर पर अपनी पहचान बनाई है. IPL में इस बल्लेबाज ने सिर्फ 15 साल की उम्र में कई रिकॉर्ड बनाए हैं. टीम के इस स्टार खिलाड़ी के पास आज सोमवार 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.

वैभव सूर्यवंशी ने जब से आईपीएल में डेब्यू किया है तभी से लोगों की निगाहें उन पर हैं. वह आईपीएल के इतिहास में सबसे युवा शतकवीर हैं. उनका स्ट्राइक-रेट जबर्दस्त है और विपक्षी टीमों में उनका खौफ है. न सिर्फ आईपीएल बल्कि घरेलू क्रिकेट में भी बेहतरीन खेल दिखाया. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से लेकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स और अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार पारियां खेलीं. और वैभव के निशाने पर एक और रिकॉर्ड है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव अब टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं. सोमवार को टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा. और अगर इस मैच में वैभव 99 रन और बना लेते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में ऑस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉज और शॉन मार्श का नाम है जिन्होंने 23 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी.

सूर्यवंशी की बात करें तो उन्होंने 22 मैचों की 22 पारियों में अभी तक टी20 क्रिकेट में 901 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 42.90 का है और स्ट्राइक-रेट 215.55 का. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अगर वैभव शतक बना देते हैं तो वह इन दोनों बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे.

अगर वैभव सनराइजर्स के खिलाफ 99 रन की पारी नहीं खेल पाते हैं तो भले ही वह दुनियाभर के बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर न आ पाएं लेकिन टी20 क्रिकेट में सबसे तेजी से 1000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में चोटी पर आने का मौका भी उनके पास होगा. टी20 क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल सबसे ऊपर हैं. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 25 पारियों में अपने 1000 टी20 रन पूरे किए थे.

आईपीएल के इस सीजन में भी वैभव ने अच्छा प्रदर्शन किया है. अभी तक खेले गए चार मैचों में वह दो हाफ-सेंचुरी लगा चुके हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने 52 रन बनाए थे. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ उन्होंने 26 गेंद पर 78 रन बनाए थे. दोनों ही मैचों में उन्होंने 15 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. टीम ने चार मैच खेले हैं और सभी में उन्होंने जीत हासिल की है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चार में से एक ही मैच जीता है.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick