कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी ? वैभव सूर्यवंशी भी नहीं तोड़ पाएंगे रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी से पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था
Published On Jun 05, 2026, 08:24 PM IST
Last UpdatedJun 05, 2026, 08:24 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi
भारत के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर खूब सुर्खियां बटोरी है. वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत ए टीम में हुआ है, जो श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेलेगी. वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग की जा रही है, शनिवार को आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का चयन होना है और कहा जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को इसमें जगह मिल सकती है. वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल के हैं और अगर वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे.
वैभव सूर्यवंशी से पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था. सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी को अगर टीम इंडिया में शामिल किया जाता है तो वह भारत के लिए सबसे कम उम्र (15 साल) में इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे, हालांकि इसके बावजूद वह सबसे उम्र खिलाड़ी के इंटरनेशनल डेब्यू के वर्ल्ड रिकॉर्ड को पीछे नहीं छोड़ पाएंगे.
कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी ?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड रोमानिया के मैरियन घेरसिम के नाम है. उन्होंने 16 अक्टूबर 2020 को बुल्गारिया के खिलाफ टी-20 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मैरियन घेरसिम की उम्र उस समय महज 14 साल 16 दिन था. वह वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं.
वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन राजा के नाम है. हसन राजा ने वनडे में 14 साल 233 दिन की उम्र में डेब्यू किया था, वहीं उनका टेस्ट डेब्यू 14 साल 227 दिन की उम्र में ही हुआ था.
अगर दोनों टीमें सहमत हो… टेस्ट में पिंक बॉल के ट्रायल का गौतम गंभीर ने किया समर्थन
वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. वैभव सूर्यवंशी अगर अक्टूबर- नवंबर 2027 से पहले भारत के लिए डेब्यू करते हैं तो वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.
VIDEO: राजस्थान रॉयल्स की हार से टूट गए वैभव सूर्यवंशी, आंखों से निकले आंसू
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच की 16 इनिंग में 776 रन बनाए. उन्होंने इसी सीजन 36 बॉल में शतक लगाया, जो उनका आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक (36 बॉल) है. उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक आया.