Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 6, 2026 9:34 PM IST

वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार शतक (80 बॉल में 175 रन) की मदद से भारत ने इंग्लैंड को हराकर छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है. शुक्रवार को खेले गए फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया. आयुष म्हात्रे अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले छठे कप्तान है. इससे पहले मोहम्मद कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद, पृथ्वी साव और यश ढुल की कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था.
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 412 रन का टारगेट रखा था, इंग्लैंड की टीम 40.2 ओवर में 311 रन पर ढेर हो गई. इंग्लैंड के लिए कालेब फाल्कनर ने शतक जड़ा और 67 बॉल में 115 रन (09 चौके, सात छक्के) की पारी खेली. बेन डॉकिन्स ने 66 रन और बेन मेयस ने 45 रन का योगदान दिया. इनके अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका. भारत के लिए आरएस एम्ब्रिश ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. कनिष्क और दीपेश को दो-दो सफलता मिली. वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी दिया गया.
📸 📸
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Moments they will never forget! 🙌
Let the celebrations begin 🇮🇳#U19WorldCup pic.twitter.com/wGpdChSbWW
वैभव सूर्यवंशी (175 रन, 80 गेंद, 15 छक्के) ने अंडर-19 विश्व कप के इतिहास की शायद सबसे प्रभावशाली पारी खेली जिससे भारत ने शुक्रवार को यहां फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नौ विकेट पर रिकॉर्ड 411 रन का स्कोर खड़ा किया.चौदह साल के सूर्यवंशी ने एक यादगार पारी खेली और महज 55 गेंद में तीन अंक का आंकड़ा छूकर इस टूर्नामेंट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.
यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में किसी खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है और टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में यह टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी है. सूर्यवंशी ने यह पारी तब खेली जब इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। उन्होंने सिर्फ 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और इसी अंदाज में खेलते हुए दूसरा अर्धशतक सिर्फ 23 गेंद में बना लिया. उनकी 175 रन की पारी में से 150 रन सिर्फ बाउंड्री से ही आए जिसमें 15 छक्के और इतने ही चौके शामिल थे, इस पारी के दौरान उन्होंने विपक्षी टीम के गेंदबाजों की पूरी तरह से धज्जियां उड़ा दी.
अब उनके नाम युवा वनडे पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. उन्होंने दिसंबर में आईसीसीए दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ अपने ही 14 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. सूर्यवंशी के नाम अब अंडर-19 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन (71 गेंद में) बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने टूर्नामेंट में पहले इसी मैदान पर इंग्लैंड के बेन मेयेस के रिकॉर्ड को बेहतर बनाया जिन्होंने 98 गेंद में 150 रन बनाए थे.
4⃣3⃣9⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
6⃣2⃣.7⃣1⃣ Average
1⃣7⃣5⃣ Highest
3⃣ Fifties and 1⃣ Hundred
For his staggering impact with the bat, Vaibhav Sooryavanshi is named the Player of the Tournament at the #U19WorldCup 2026 👌👌
Updates ▶️ https://t.co/hisult6ODX pic.twitter.com/hqMQZB0LrO
सूर्यवंशी के दबदबे का अंदाजा इससे ही लग जाता है कि उनके 100 से 150 रन तक पहुंचने के दौरान दूसरे छोर पर खड़े वेदांत त्रिवेदी ने सिर्फ चार गेंदों का सामना किया. सूर्यवंशी की बल्लेबाजी इतनी जबरदस्त थी कि आधे मैच तक भारत का रन रेट लगभग 10 था और उस चरण पर टीम का अनुमानित स्कोर 500 था. सूर्यवंशी ने अपने कप्तान आयुष म्हात्रे (51 गेंद में 53 रन) के साथ सिर्फ 19 ओवर में 142 रन बनाए। म्हात्रे अपना अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद आउट हो गए.
सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं. उन्होंने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर राल्फी अल्बर्ट और ऑफ-स्पिनर फरहाद अहमद पर क्रमशः 27 और 22 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद अभिज्ञान कुंडू (31 गेंद में 40 रन), वेदांत त्रिवेदी (36 गेंद में 32 रन), विहान मल्होत्रा (36 गेंद में 30 रन) और कनिष्क चौहान (20 गेंद में नाबाद 37 रन) ने उपयोगी योगदान दिया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
