• Home
  • News
  • vaibhav sooryavanshi creates record in t20 cricket against mi most runs by teenager most sixes in one ipl season

Vaibhav Sooryavanshi Record: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने भारत के पहले बल्लेबाज

Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. सूर्यवंशी ने देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

Edited By : Bhaskar Tiwari |May 24, 2026, 07:25 PM IST

Published On May 24, 2026, 07:25 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2026, 07:25 PM IST

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का बोलबाला देखने को मिला. इस सीजन वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए. सीजन के आखिरी लीग मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 रन बनाते ही सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वो टी20 क्रिकेट में एक सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ‘टीनएजर’बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में देवदत्त पडिक्कल को पीछे छोड़ा है. हालांकि मुंबई के खिलाफ मैच में वैभव का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. वो 6 गेंदों पर 4 रन बनाकर दीपक चाहर का शिकार बन गए.

सूर्यवंशी ने तोड़ा देवदत्त पडिक्कल का रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. वो एक टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टीनएजर खिलाड़ी बन गए हैं. इसके पहले ये रिकॉर्ड देवदत्त पडिक्कल के नाम दर्ज था. जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019-20 में 580 रन बनाए थे. इस सीजन वैभव ने आईपीएल में 14 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 232.27 की स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं. इस दौरान सूर्यवंशी ने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी लगाए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा कारनामा किया है. वो एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. इस सीजन वैभव ने 53 छक्के जड़े हैं. वो आईपीएल में 50 या उससे ज्यादा छक्के एक सीजन में लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा क्रिस गेल ने साल 2012 में आरसीबी के लिए खेलते हुए किया था. आईपीएल 2012 में गेल ने 59 सिक्स लगाए थे. हालांकि इस रिकॉर्ड को वैभव तोड़ने से चूक गए.

क्रिस गेल- 59- (आरसीबी, 2012)
वैभव सूर्यवंशी-53 – (आरआर, 2026)
आंद्रे रसेल – 52 – (केकेआर,2019)
क्रिस गेल- 51 – (आरसीबी, 2013)
जोस बटलर- 45- (आरआर,2022)

Editor's Pick