2 बार मिला जीवनदान फिर भी सस्ते में आउट हुए वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को जब दो बार जीवनदान मिला तो लगा कि आज उनके बल्ले का पूरा जौहर देखने को मिलेगा. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. एक बार फिर वह अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए.

Edited By : Bharat Malhotra |Jun 17, 2026, 01:20 PM IST

Published On Jun 17, 2026, 01:20 PM IST

Last UpdatedJun 17, 2026, 01:20 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी के लिए नीली जर्सी में लिस्ट ए का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा है. भारत-ए के लिए वह चार मैच खेल चुके हैं. लेकिन अभी तक उनके बल्ले से एक भी हाफ सेंचुरी नहीं निकली है. श्रीलंका में खेली जा रही ट्राएंगुलर सीरीज में बाएं हाथ का यह सलामी बल्लेबाज शुरुआत तो अच्छी कर रहा है लेकिन उसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहा. बुधवार, 17 जून को अफगानिस्तान ए के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने अच्छी शुरुआत की. उन्हें दो बार जीवनदान भी मिला. लेकिन वह इसका कोई बड़ा फायदा नहीं उठा सके.

सूर्यवंशी को आज किस्मत का साथ मिल रहा था. लगा कि आज जैसे वह कुछ खास कर पाएंगे. और जो उम्मीदें उनसे जुड़ी हैं वे आज पूरी होंगी. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. वह दो बार किस्मत से मिले इन मौकों को भुना नहीं पाए. उनकी किस्मत ने आखिर साथ देना छोड़ दिया. और वह ट्राएंगुलर सीरीज के इस मुकाबले में 38 रन बनाकर आउट हो गए. दाम्बुला में खेले जा रहे इस मैच में कैच आउट हो गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

15 साल के इस बल्लेबाज ने पारी की शुरुआत अच्छी नहीं की. कुछ ही गेंदों के अंतराल पर उन्हें एक नहीं बल्कि दो बार जीवनदान मिला. पहली बार सूर्यवंशी खाता खोले बिना बैकवर्ड पॉइंट पर लपके गए. हालांकि तीसरे अंपायर ने रीप्ले में देखा कि फील्डर ने कैच सही तरीके से पूरा नहीं किया. गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था. यानी वैभव को पहला मौका मिला.

कुछ गेंद बाद ही वैभव को एक और मौका मिला. इस बार फील्डर ने स्क्वेअर लेग पर उनका कैच छोड़ दिया. दो बार जीवनदान मिलने के बाद वैभव ने कुछ अच्छे शॉट लगाए. लेकिन इन मौकों का वह फायदा नहीं उठा पाए. वह 28 गेंद पर 38 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें फरीदुन दाउदजई ने पारी के 8वें ओवर में कैच किया. एक बार फिर वह पारी का मुश्किल वक्त निकालने के बाद कैच आउट हो गए.

इससे पहले तीन मैचों में भी वह अच्छा खेल नहीं दिखा पाए थे. 9 जून को श्रीलंका ए के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने सिर्फ 14 रन बनाए थे. इसके बाद अफगानिस्तान ए के खिलाफ 44 और श्रीलंका ए के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने 21 रन की पारी खेली थी.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick