add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टूट गया बाबर आजम का कीर्तिमान, कोहली भी पीछे छूटे

वैभव सूर्यवंशी ने 67 बॉल में 72 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 17, 2026 5:19 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi Half century: आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में शनिवार को भारत और बांग्लादेश की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में भारत के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक और दमदार पारी खेली. वैभव सूर्यवंशी ने बांग्लादेश के खिलाफ अर्धशतक जड़ा, इस पारी के साथ उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है.

वैभव सूर्यवंशी ने 67 बॉल में 72 रन की पारी खेली. इस पारी के दौरान उन्होंने छह चौके और तीन छक्के लगाए. उन्होंने सिर्फ 30 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो अंडर- 19 विश्व कप में भारत के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है. ऋषभ पंत के नाम अंडर-19 वनडे विश्व कप में 24 बॉल में अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड है. वहीं साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज स्टीव स्टोक ने साल 2024 में सिर्फ 13 गेंद में अर्धशतक लगाया था, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की. कप्तान आयुष म्हात्रे (06) का खराब फॉर्म जारी. वहीं वेदांत त्रिवेदी खाता भी नहीं खोल सके. विहान मल्होत्रा (07) ने निराश किया. 53 रन के स्कोर पर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने अभिज्ञान कुंडू के साथ 62 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी 72 रन की पारी खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे.

वैभव सूर्यवंशी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बाबर का कीर्तिमान ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वनडे विश्व कप में सबसे कम उम्र में 50 प्लस बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 14 साल 296 दिन की उम्र में यह कारनामा किया. इससे पहले यह रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम था. बाबर आजम ने 15 साल 92 दिन की उम्र में साल 2010 में यह कारनामा किया था.

विराट कोहली से भी आगे निकले वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी ने इसके साथ ही विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है. वह यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सिर्फ चार रन बनाते ही वैभव सूर्यवंशी ने कोहली (978) को पीछे छोड़ दिया. वैभव सूर्यवंशी ने यूथ वनडे में 1000 रन बना लिए हैं, वह ऐसा करने वाले वह सातवें भारतीय हैं. वैभव सूर्यवंशी के नाम 1047 रन हो चुके हैं. विजय जोल (1404) भारत के लिए यूथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं.

शानदार फॉर्म में हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. वैभव सूर्यवंशी ने इस साल की शुरुआत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में शतक जड़ा था. इसके बाद वह अभ्यास मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ भी धमाकेदार पारी खेली.