• Home
  • News
  • Vaibhav Sooryavanshi is Fearless says Mumbai Indians Captain Hardik Pandya After Rajasthan Royals won by 27 Runs

IPL 2026, RR vs MI: वैभव की तारीफ, गेंदबाजों को सबक, हार के बाद क्या-क्या बोले हार्दिक पंड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है. उन्होंने कहा है कि वह निडर होकर खेलता है. उन्होंने कहा कि उसे रोकने का मुंबई के पास कोई जवाब नहीं था.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 08, 2026, 09:52 AM IST

Published On Apr 08, 2026, 09:52 AM IST

Last UpdatedApr 08, 2026, 09:52 AM IST

Vaibhav Sooryavanshi

हार्दिक पंड्या ने भी वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की.

गुवाहाटी: वक्त के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी का खेल निखरता जा रहा है. और साथ ही उन्हें लेकर होने वाली चर्चाएं भी. मंगलवार, 8 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम पर वैभव ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसे देखकर विपक्षी टीम के कप्तान भी खुद को तारीफ करने से रोक नहीं पाए.

राजस्थान रॉयल्स के इस 15 साल के बल्लेबाज ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली. और इसके बाद मुंबी इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने माना कि जिस अंदाज में हार्दिक ने बल्लेबाजी की उसका जवाब उनकी टीम के पास नहीं था. मुंबई को इस मैच में 27 रन से हार का सामना करना पड़ा. और इस जीत ने राजस्थान रॉयल्स को अंक तालिका में चोटी पर पहुंचा दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वैभव की ताबड़तोड़ पारी, हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजों को सुनाया

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा, ‘वैभव ने जिस तरह खेला, उसे देखना दिलचस्प है. जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है, जिस तरह की उसमें निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है. मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं. वह बस अपनी गलतियों से सीखे.’

इसके अलावा हार के लिए हार्दिक पांड्या ने अपनी गेंदबाजी की असफलता को जिम्मेदार माना. हार्दिक ने कहा, मुझे लगता है कि हमने वैसी गेंदबाजी नहीं की जैसी हमें करनी चाहिए थी।. उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की. हमारे गेंदबाजों को जिम्मेदारी लेनी होगी. एक गेंदबाजी ग्रुप के तौर पर, हम अच्छा नहीं कर पाए. मैं इस मैच के लिए बल्लेबाजों को दोष नहीं दूंगा. यह निश्चित रूप से गेंदबाजी की असफलता थी। यह टी20 क्रिकेट है, यह हमेशा कुछ सही गेंदों को डालने के बारे में है. अगर आप 27 देखते हैं, तो इसका मतलब है कि हम पांच अच्छी गेंद और पांच कम छक्के की बात कर रहे हैं. इसलिए अगर हमने सही गेंद डाली होती, तो हम मैच में होते.’

बारिश के चलते 11-11 ओवर का खेला गया मैच

बारिश से प्रभावित रहा यह मैच 11-11 ओवर का खेला गया, जिसमें मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने पहली गेंद से ही मुंबई गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. दीपक चाहर हों, ट्रेंट बोल्ट हो या फिर जसप्रीत बुमराह सभी को मार पड़ी. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 80 रन की साझेदारी की. वैभव सूर्यवंशी 14 गेंदों पर 5 छक्कों और 1 चौके की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए. इसमें 2 छक्के जसप्रीत बुमराह के एक ही ओवर में लगे थे.

जायसवाल ने खेली ताबड़तोड़ पारी

यशस्वी जायसवाल 32 गेंदों पर 4 छक्कों और 10 चौकों की मदद से 77 रन बनाकर नाबाद रहे। जायसवाल की पारी की मदद से आरआर ने 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन बनाए। कप्तान रियान पराग ने भी 10 गेंदों पर 20 रन बनाए थे. 151 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई कभी जीत की ओर जाती नहीं दिखी. रिकल्टन, रोहित सूर्यकुमार यादव, और हार्दिक पांड्या 41 के स्कोर तक अपने विकेट गंवा चुके थे. नमन धीर के 13 गेंदों पर 25 और शरफेन रदरफोर्ड के 8 गेंदों पर 25 रन की पारियों की बदौलत एमआई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 तक पहुंच सकी.

राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने 1-1, जबकि नांद्रे बर्गर-संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए. यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द मैच रहे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick