- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vaibhav Sooryavanshi May face punishment after after fight with Srilanka players
श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ने के बाद मुश्किल में वैभव सूर्यवंशी, क्या कहता है आईसीसी का नियम ?
भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला गंवाया, जिसके बाद मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच झड़प हो गई और देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया
Published On Jun 16, 2026, 09:33 PM IST
Last UpdatedJun 16, 2026, 09:33 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi
भारत ए और श्रीलंका ए के बीच सोमवार को खेले गए मैच में जमकर बवाल हुआ. भारतीय टीम ने सुपर ओवर में मुकाबला गंवाया, जिसके बाद मैदान पर वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बीच झड़प हो गई और देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया. श्रीलंका के कुछ खिलाड़ियों ने जीत का जश्न मनाया, जिससे वैभव नाराज हो गए. वैभव ने श्रीलंका के एक खिलाड़ी को धक्का दे दिया. अब इस मामले में वैभव सूर्यवंशी की मुश्किलें बढ़ सकती है.
सुपर ओवर में भारत के सामने जीत के लिए 17 रन का टारगेट था, इसके जवाब में भारतीय टीम 10 रन ही बना सकी. वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे की जोड़ी भारत को जीत दिलाने में कामयाब नहीं रहे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, सुपर ओवर समाप्त होने के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबागे ने वैभव सूर्यवंशी को स्लेज किया था. हलमबागे ने वैभव से कहा था, ‘मैच खत्म हो गया है… अब तुम घर जाओ. इसके बाद मामला बिगड़ गया.
वैभव के मामले में क्या कहता है आईसीसी का नियम ?
मैच के दौरान जो घटना हुई है, वो आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के के Article 2.12 के तहत आता है. यानी मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, अंपायर या किसी भी व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करना मना है. इसके अलावा अगर कोई खिलाड़ी जानबूझकर या लापरवाही से किसी अन्य खिलाड़ी से टकराता है या धक्का देता है तो उस पर कार्रवाई हो सकती है.
क्या हो सकती है कार्रवाई ?
वैभव सूर्यवंशी पर मैच फीस का 50 फीसदी तक जुर्माना लग सकता है, साथ ही साथ ही उनके अनुशासन रिकॉर्ड में डिमेरिट पॉइंट ऐड हो सकता है. इसके अलावा चेतावनी या आधिकारिक फटकार लगाकर छोड़ा जा सकता है.