• Home
  • News
  • Vaibhav Sooryavanshi must not be hurried into India’s international setup says Ravichandran Ashwin

वह अभी बच्चा है, उसे अभी... वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में शामिल करने की मांग पर क्या बोले रविचंद्रन अश्विन ?

अपने YouTube चैनल पर अश्विन ने कहा कि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे भारत के लिए खेलना ही चाहिए, वह आखिरकार खेलेगा ही.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 31, 2026, 02:27 PM IST

Published On Mar 31, 2026, 02:27 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2026, 02:27 PM IST

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

भारत के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 का भी धमाकेदार अंदाज में आगाज किया है. वैभव सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 15 बॉल में अर्धशतक लगाया और 17 बॉल में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए. इस पारी में उन्होंने चार चौके और पांच छक्के लगाए. सूर्यवंशी की इस पारी के बाद उन्हें टीम इंडिया में शामिल करने की मांग की जा रही है, मगर भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की राय इससे अलग है.

रविचंद्रन अश्विन ने युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा कि सूर्यवंशी को भारत की इंटरनेशनल टीम में शामिल करने की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. अश्विन ने 15 साल के इस होनहार खिलाड़ी को संभालने में सब्र रखने की अपील की और उसके करियर को आगे बढ़ाने में जल्दबाज़ी न करने की चेतावनी दी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उसे ऐसा कोई लक्ष्य मत दो, वह अभी बच्चा है: अश्विन

उन्होंने कहा कि उसे ऐसा कोई लक्ष्य मत दो, वह अभी कोई बड़ा आदमी नहीं, बल्कि एक बच्चा है, अगर धोनी 45 साल की उम्र तक खेल रहे हैं, और अगर सूर्यवंशी 40 साल तक खेलता है, तो उसके पास क्रिकेट में अभी ढाई दशक बाकी हैं। उसे अकेला छोड़ दो, जब सही समय आएगा तो वह खुद ही आगे आ जाएगा.

वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे भारत के लिए खेलना ही चाहिए: अश्विन

अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर कहा कि वह इतना अच्छा खिलाड़ी है कि उसे भारत के लिए खेलना ही चाहिए, वह आखिरकार खेलेगा ही, वह कब खेलेगा? इसके लिए हमें थोड़ा इंतज़ार करना पड़ सकता है, हम हमेशा इतनी जल्दबाज़ी में क्यों रहते हैं ?

अश्विन ने अनुभवी गेंदबाज़ी आक्रमण के सामने उसकी बल्ले की रफ़्तार और संयम दोनों की सराहना की. उन्होंने कहा कि वह 15 साल का हुआ है, इसलिए उसने 15 गेंदों में 50 रन बनाए, वह अपनी उम्र के हिसाब से ही खेल रहा है, मेरा मतलब है, वह कितना ज़बरदस्त खिलाड़ी है, उसके बल्ले की रफ़्तार कितनी तेज़ है, CSK के पास उसके सामने कोई जवाब नहीं था, चेन्नई की टीम मैदान पर थकी-हारी और हताश नज़र आ रही थी.

वह अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार है: मोहम्मद कैफ

वहीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ भी वैभव की चेन्नई के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी से खासा प्रभावित नजर आए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, पिछले सीजन में मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को बहुत जल्दी हाइप मिल रही है, एक पुराने जमाने का क्रिकेटर होने के नाते, मेरा मानना ​​है कि युवा खिलाड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, हालांकि, एक साल बाद, मुझे लगता है कि वह अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार है, 15 साल का यह लड़का मनोरंजन कर सकता है और मैच जिताने वाली पारियां खेल सकता है.

Editor's Pick