• Home
  • News
  • Vaibhav Sooryavanshi Needs To Work On His Fielding Says Former India Batter Mohammed Kaif

पूर्व क्रिकेटर ने बताई वैभव की सबसे बड़ी कमी, कहा- भारत के लिए खेलना है तो इस पर काम करना होगा

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी की तारीफ की है लेकिन साथ ही उन्होंने इस आक्रामक क्रिकेटर के खेल की एक कमी पर भी बात की है.

Edited By : Bharat Malhotra |May 18, 2026, 02:05 PM IST

Published On May 18, 2026, 02:05 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2026, 02:05 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi needs to work on his fielding

वैभव सूर्यवंशी को अपनी फील्डिंग पर काम करने की जरूरत: मोहम्मद कैफ

नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से खूब धमाल मचाया है. पंद्रह साल के इस बल्लेबाज ने दुनियाभर में अपने प्रशंसक बना लिए हैं. वह बेखौफ होकर बल्लेबाजी करते हैं और उनके इस आक्रामक अंदाज की तारीफ भी सभी करते हैं. लेकिन उनके खेल की एक चीज ऐसी है जो अब सवालों के घेरे में है. और मोहम्मद कैफ जैसे पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि इस लिहाज से सूर्यवंशी अभी तैयार नहीं हैं.

‘वैभव को फील्डिंग पर काम करने की जरूरत’

आधिकारिक प्रसारणकर्णा जियो हॉटस्टार के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि फील्डिंग एक ऐसा क्षेत्र है जहां वैभव को काम करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब युवा खिलाड़ियों को खोजा जाए तो फील्डिंग को भी नजर में रखा जाए. अपने दौर के कमाल के फील्डर रहे कैफ ने कहा, ‘मुझे लगता है कि स्काउट्स को खिलाड़ियों की स्काउटिंग करते समय फील्डिंग टेस्ट भी लेना चाहिए. स्काउट्स अच्छे खिलाड़ियों को लेकर आ रहे हैं. वे एक अच्छा काम कर रहे हैं. लेकिन मैंने वैभव सूर्यवंशी को अभी तक एक भी कैच लेते हुए नहीं देखा है.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बनाए पांच बड़े रिकॉर्ड्स, महज एक शॉट दूर है वर्ल्ड रिकॉर्ड

कैफ ने जोर देकर कहा, ‘अगर वह भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो उन्हें अपनी फील्डिंग क्षमता में सुधार करना होगा. उन्हें पहले फील्डिंग टेस्ट पास करना होगा.’ वैभव ने रविवार को दिल्ली कैपटिल्स के खिलाफ मैच में कैच छोड़ा था. इसे लेकर भी कैफ ने कॉमेंट किया. उन्होंने कहा, ‘गेंद उन तक अच्छी हाइ़ट पर आई थी. मैं समझ सकता हूं कि जब एक बल्लेबाज फ्लिक शॉट खेलता है तो फील्डर के लिए यह थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि उसके लिए ब्लाइंड स्पॉट बन जाता है.’

बल्लेबाजी से वैभव कमाल लेकिन फील्डिंग पर सवाल

‘चैंपियंस वाली कॉमेंट्री’ कार्यक्रम के दौरान कैफ ने कहा, ‘खास तौर पर जब गेंद बल्ले से लगती है तो फील्डर के लिए उसे पकड़ना आसान नहीं होता. लेकिन वहां साहिल पारेख ने जो शॉट खेला गेंद सूर्यवंशी तक अच्छी हाइट पर आई थी. सूर्यवंशी ने सही पोजिशन में आकर एक अच्छा काम किया. लेकिन वह उसे अमल में लाने में असफल रहे. वहां सूर्यवंशी को वह कैच करने के लिए जम्प लेने की कोई जरूरत नहीं थी. वह उस गेंद को कमर की हाइट पर पकड़ सकते थे. लेकिन वह चूक गए. वैभव बल्ले से बहुत प्रतिभाशाली हैं, इसमें कोई शक नहीं. लेकिन बात जब फील्डिंग की आती है तो वह अभी तैयार नहीं हैं.’

DC vs RR: अगर हम ऐसे ही खेलेंगे तो हमें टॉप-4 में नहीं होना चाहिए, DC से हार के बाद पराग का फूटा गुस्सा

राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार का सामना करना पड़ा. राजस्थान रॉयल्स ने पांच विकेट पर 193 रन का स्कोर बनाया. दिल्ली कैपिटल्स ने आखिरी ओवर में पांच विकेट पर 197 रन बनाकर मैच जीत लिया. दिल्ली और राजस्थान रॉयल्स दोनों के 12 अंक हैं. हालांकि दिल्ली ने 13 और राजस्थान ने 12 मैच खेले हैं.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick