- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Vaibhav sooryavanshi not included in Playing XI against England Social Media reacts
IND VS ENG: वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला था, मगर इंग्लैंड के खिलाफ फैंस को उनके डेब्यू की उम्मीद थी, मगर पहले टी-20 मैच में वैभव को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली.
Published On Jul 01, 2026, 11:14 PM IST
Last UpdatedJul 01, 2026, 11:14 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi social media
भारत और इंग्लैंड की टीम बुधवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में आमने-सामने हुई. इस मैच में क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की उम्मीद थी, मगर उन्हें प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली. वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिलने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा. फैंस ने बीसीसीआई के साथ टीम मैनजमेंट, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर को निशाने पर लिया.
भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. भारत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की. संजू सैमसन लगातार तीसरे मैच में फ्लॉप रहे और सिर्फ 01 रन बना सके. सैमसन के फ्लॉप शो के बाद वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने को लेकर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा.
सोशल मीडिया पर लोगों का रिएक्शन
IND VS ENG: अभिषेक शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1, सूर्या- क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में भारत की प्लेइंग-11
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती