वैभव सूर्यवंशी को जब भी मौका मिलेगा, वह... पूर्व चीफ सेलेक्टर ने किया बड़ा दावा

भारत के पूर्व चीफ सेलेक्टर ने कहा, उसकी बल्लेबाजी की शैली बिल्कुल अलग है, शानदार ‘बैट स्विंग’ और ‘हैंड-आई कोऑर्डिनेशन’ की बदौलत वह आसानी से गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा सकता है.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 27, 2026, 03:03 PM IST

Published On Jun 27, 2026, 03:03 PM IST

Last UpdatedJun 27, 2026, 03:03 PM IST

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार धमाल मचा रहे हैं. उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है. वैभव सूर्यवंशी इस दौरे पर इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर सकते हैं. इस बीच भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है.

भारत के पूर्व कप्तान और पूर्व मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर का मानना है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी उनकी बेहतरीन ‘हैंड-आई कोऑर्डिनेशन’ के कारण बेहद खास और अविश्वसनीय नजर आती है. राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष वेंगसरकर को उम्मीद है कि आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिलने पर सूर्यवंशी उसका पूरा फायदा उठाएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘वैभव को जब भी मौका मिलेगा, वह उसे पूरी तरह भुनाएगा’

मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) की टीम के साथ ब्रिटेन दौरे पर मौजूद वेंगसरकर ने पीटीआई से विशेष बातचीत में कहा, मुझे पूरा विश्वास है कि वैभव को मौका मिलेगा और जब भी मिलेगा, वह उसे पूरी तरह भुनाएगा, वह बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी है और उसकी बल्लेबाजी वाकई हैरत में डालने वाली है. उन्होंने कहा, उसमें अपार क्षमता है, वह कुछ ऐसे शॉट खेलता है, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है, उसकी बल्लेबाजी की शैली बिल्कुल अलग है, शानदार ‘बैट स्विंग’ और ‘हैंड-आई कोऑर्डिनेशन’ की बदौलत वह आसानी से गेंद को मैदान के बाहर पहुंचा सकता है, टी20 क्रिकेट में उसने शानदार प्रदर्शन किया है.

‘टेस्ट में भी मौका मिलने पर अच्छा प्रदर्शन करेगा’

सूर्यवंशी के टेस्ट क्रिकेट में भविष्य के बारे में पूछे जाने पर वेंगसरकर ने कहा, मैंने उसे लंबे प्रारूप में खेलते नहीं देखा है, लेकिन मुझे विश्वास है कि मौका मिलने पर वह वहां भी अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसकी बल्लेबाज़ी का अंदाज़ बिल्कुल अलग है, क्योंकि जब हम बड़े हो रहे थे, तो हमें सिर्फ़ ‘V’ में और ज़मीन पर शॉट खेलने के लिए कहा जाता था, इसलिए आजकल, अलग-अलग फ़ॉर्मेट की वजह से, मुझे लगता है कि उन्हें अलग तरह से कोचिंग दी जाती है.

‘सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों को सचिन से प्रेरणा लेनी चाहिए’

उन्होंने सूर्यवंशी को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से सीख लेने की सलाह देते हुए कहा, तेंदुलकर अपनी उम्र से कहीं अधिक परिपक्व नजर आते थे, वह शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलने के लिए मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार थे और इसी वजह से उनका चयन हुआ था. उन्होंने कहा, तेंदुलकर बेहद अनुशासित, जुनूनी और लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित थे, सूर्यवंशी जैसे युवा खिलाड़ियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए.

अगले मैच का इंतजार, अपने घर में भारत के खिलाफ सीरीज जीतना… आयरलैंड के कप्तान का बड़ा बयान

वेंगसरकर ने श्रेयस और रोहित को लेकर भी दिया बड़ा बयान

वेंगसरकर ने भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर की भी सराहना करते हुए कहा, ‘‘वह उदाहरण पेश करते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप खेलने की संभावनाओं पर वेंगसरकर ने कहा कि इसका फैसला स्वयं रोहित को ही करना चाहिए.

Editor's Pick