IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी पारी खेलकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स के सामने 202 रन का लक्ष्य था जो उसने 18 ओवर में हासिल कर लिया. रॉयल्स के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ 15 गेंद...
Published On Apr 11, 2026, 11:41 AM IST
Last UpdatedApr 11, 2026, 11:41 AM IST
Vaibhav Sooryavanshi Records
गुवाहाटी: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 16वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) को 6 विकेट से हरा दिया. राजस्थान रॉयल्स के सामने 202 रन का लक्ष्य था जो उसने 18 ओवर में हासिल कर लिया. रॉयल्स के लिए ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने सिर्फ 15 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा दी. इस ताबड़तोड़ पारी के दौरान उन्होंने कई कीर्तिमान अपने नाम कर लिए.
आरसीबी से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाला और उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों का सामना करते हुए 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. वैभव ने अपनी हाफ सेंचुरी सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया. वह आईपीएल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज हाफ-सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने. वैभव ने इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी 15 गेंदों में पचासा लगाया था.
राजस्थान रॉयल्स के दूसरे बल्लेबाज हैं वैभव
वैभव ने आईपीएल में तीसरी बार 20 से कम गेंदों में हाफ-सेंचुरी लगाई. उन्होंने इस मामले में ट्रेविस हेड की बराबरी की. हेड ने भी 20 से कम गेंदें खेलते हुए 3 बार पचासा लगाया है. इस लिस्ट में टॉप पर निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा का नाम है, जो यह कारनामा 4 बार कर चुके हैं. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी पावरप्ले के अंदर तीसरी बार अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने हैं. उन्होंने इस मामले में जोस बटलर की बराबरी की है.
वैभव और ध्रुव जुरेल की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने 6 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बनाए, जो पावरप्ले में टीम का इस लीग में सबसे बड़ा स्कोर भी है. वहीं, आईपीएल इतिहास का यह पावरप्ले में बनाया गया पांचवां सबसे बड़ा स्कोर है. वैभव-जुरेल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी निभाई. दोनों ने मिलकर 17.51 के रन रेट से रन बटोरे.
कैसी रही वैभव सूर्यवंशी की पारी
वैभव सूर्यवंशी ने 300 के स्ट्राइक-रेट से बल्लेबाजी की. उन्होंने 26 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली. इसमें 8 चौके और सात छक्के लगाए. इसके अलावा जुरेल ने भी बल्ले से कमाल किया. उन्होंने 43 गेंद पर 81 रन बनाए. उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के लगाए. शिमरॉन हेटमायर खाता नहीं खोल पाए. कप्तान रियान पराग ने सिर्फ तीन रन बनाए. रविंद्र जडेजा ने 25 गेंद पर नाबाद 24 रन बनाए.
इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 201 रन लगाए. टीम की तरफ से कप्तान रजत पाटीदार ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 32 रनों का योगदान दिया. अंत के ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाए, तो रोमारियो शेफर्ड ने 22 रन बनाए.