- Home
- News
- Vaibhav Sooryavanshi Selected for India T20I Squad for Ireland England Series and Asian Games Sachin tendulkar record
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मिला मौका, खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया, जिसका उन्हें ईनाम मिला है. आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच की 16 इनिंग में 776 रन बनाए.
Published On Jun 06, 2026, 02:34 PM IST
Last UpdatedJun 06, 2026, 02:34 PM IST
Vaibhav Sooryavanshi
Vaibhav Sooryavanshi Selected for India T20I Squad: भारत के 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में चयन हुआ है. आईपीएल 2026 में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले बिहार के समस्तीपुर के 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में जगह दी गई है. वैभव सूर्यवंशी के पास अब भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के महारिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है.
वैभव सूर्यवंशी महज 15 साल के हैं और अगर वह टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हैं तो वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. वैभव सूर्यवंशी से पहले भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था.
खतरे में सचिन का महारिकॉर्ड
सचिन तेंदुलकर ने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था. वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है. वैभव सूर्यवंशी के पास अब सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है और वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं.
भारत की टी-20 टीम से कई स्टार प्लेयर्स की हुई छुट्टी, दो नाम हैरान कर देंगे
कौन है इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाला सबसे कम उम्र का खिलाड़ी ?
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड रोमानिया के मैरियन घेरसिम के नाम है. उन्होंने 16 अक्टूबर 2020 को बुल्गारिया के खिलाफ टी-20 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. मैरियन घेरसिम की उम्र उस समय महज 14 साल 16 दिन था. वह वनडे, टी-20 और टेस्ट तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं.
वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन राजा के नाम है. हसन राजा ने वनडे में 14 साल 233 दिन की उम्र में डेब्यू किया था, वहीं उनका टेस्ट डेब्यू 14 साल 227 दिन की उम्र में ही हुआ था.
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने 16 मैच की 16 इनिंग में 776 रन बनाए. उन्होंने इसी सीजन 36 बॉल में शतक लगाया, जो उनका आईपीएल में दूसरा सबसे तेज शतक (36 बॉल) है. उनके बल्ले से एक शतक और पांच अर्धशतक आया.